लाइव न्यूज़ :

असम में तीन संदिग्ध पशु चोरों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, चार संदिग्ध मौके से फरार

By भाषा | Updated: July 20, 2020 04:55 IST

पुलिस ने कहा कि शवों के पास से बिस्कुट, ब्रेड के टुकड़े मिले हैं जो बांग्लादेश के बने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशवों के पास से रस्सी, तार काटने के उपकरण और बैग आदि भी मिले है।पुलिस ने कहा है कि कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। पुलिस की मानें तो मौके से चार लोग फरार हो गए जबकि तीन संदिग्ध चोरों की भीड़ द्वारा पीटे जाने से मौत हो गई।

करीमगंज: असम में करीमगंज जिले के एक चाय बागान में भीड़ ने तीन संदिग्ध बांग्लादेशी पशु चोरों को पीट-पीटकर मार दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पशु चोरों के एक समूह ने शनिवार रात भारत-बांग्लादेश सीमा पार करके पथरकंडी थाना अंतर्गत बोगरीजान चाय बागान में प्रवेश किया।

यह स्थान सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। उन्होंने चाय बागान के एक मजूदर के यहां से पशु चोरी करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि मजदूर के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पशु चोरों पर हमला कर दिया। इनमें से चार फरार हो गए जबकि पकड़ में आए तीन संदिग्ध चोरों की भीड़ द्वारा पीटे जाने से मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि शवों के पास से बिस्कुट, ब्रेड के टुकड़े मिले हैं जो बांग्लादेश के बने हैं। इसके अलावा रस्सी, तार काटने के उपकरण और बैग आदि भी मिले है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। 

टॅग्स :असमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज