लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच बंगाल के बदुरिया में राहत सामग्री को लेकर झड़प, तीन पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: April 22, 2020 20:49 IST

कोरोना वायरस के मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन 3 मई तक जारी है। ऐसे में पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के बदुरिया इलाके से स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपने घरों को लौटने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि उन्हें आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाएगा।स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गयी और स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के बदुरिया इलाके में बुधवार को प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों के साथ झड़प में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप था कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें राहत सामग्री नहीं दी जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बदुरिया में दासपाड़ा के निवासी सुबह से ही राहत सामग्री के सवाल पर विरोध कर रहे थे। उन्होंने पास की एक सड़क को जाम कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की। 

उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपने घरों को लौटने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि उन्हें आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाएगा। इसके बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। अधिकारियों के अनुसार इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गयी और स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी और कुछ स्थानीय लोग घायल हुए हैं। 

राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा कि एक स्थानीय पार्षद ने इलाके के लोगों से कहा कि उन्हें अतिरिक्त राहत सामग्री प्रदान की जाएगी। इसके बाद यह घटना हुयी। उन्होंने कहा, 'जब मुझे इस घटना के बारे में पता चला तो मैंने इसके बारे में पता किया और पाया कि क्षेत्र के सभी परिवारों को राज्य सरकार द्वारा मुफ्त राशन दिया जा रहा है। गड़बड़ी तब शुरू हुयी जब स्थानीय पार्षद ने व्यक्तिगत रूप से कुछ राहत सामग्री देने का वादा किया लेकिन वह सभी सभी परिवारों को राहत सामग्री प्रदान करने में विफल रहे।' मंत्री तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रखंड विकास अधिकारी से कहा है कि वे विरोध कर रहे लोगों को राहत सामग्री प्रदान करें।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला