लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 9, 2019 10:27 IST

एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Open in App

थाना रबूपूरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक कार कैंटर में जा घुसी जिससे एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

एसपी ग्रामीण विनीत जयसवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्राम नगला भटौना के पास एक कार अनियंत्रित हो कर कैंटर में घुस गई। 

इस घटना में कार में बैठे अंकुर गुप्ता(28), कुमारी नेहा गुप्ता(25), विक्रम गुप्ता(21) की मौत हो गई, जबकि कुमारी दीक्षा(23) गंभीर रूप से घायल हो गयी। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि सभी आगरा के रहने वाले थे। अंकुर की सगाई नेहा गुप्ता से हुई थी विक्रम और दीक्षा नेहा के भाई- बहन हैं। वे नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के चलते काफी देर तक यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम की स्थिति बनी रही।

टॅग्स :सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह