लाइव न्यूज़ :

बजरंग दल नेता की हत्या मामले में तीन लोग गिरफ्तार, अवैध धंधों का किया था विरोध

By भाषा | Updated: October 5, 2018 15:08 IST

नोएडा में गुरुवार रात बजरंग दल के एक नेता की हत्या मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

Open in App

नोएडा, 5अक्टूबर: नोएडा में गुरुवार रात बजरंग दल के एक नेता की हत्या मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक के परिजन का आरोप है कि सट्टा, गांजा और अवैध करोबार करने वालों का विरोध करने पर गुरुवार रात बजरंग दल के नेता अजय चौधरी की हत्या कर दी गयी।

घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन ने सेक्टर आठ में शुक्रवार को जमकर हंगामा किया और थाने का घेराव किया। उनका आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से लोग सट्टा और गांजे का धंधा कर रहे हैं। उन्होंने एक करोड़ रुपए का मुआवजा तथा मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले में झुंडपुरा चौकी प्रभारी जे एस तोमर को निलंबित कर दिया है।

पुलिस उपाधीक्षक नगर अवनीश कुमार ने बताया कि सेक्टर आठ में रहने वाले अजय चौधरी की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में उनके भाई विजय चौधरी ने थाना सेक्टर 20 में अशरफ उर्फ गटवा, जफर, सरताज, रफीक, सत्ताबू, जीतू यादव तथा दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मृतक अजय चौधरी बजरंग दल का नेता था।

पीड़ित के भाई ने बताया कि अजय ने पुलिस से गांजा बेचने वाले, शराब की तस्करी करने वाले, सट्टे का अड्डा चलाने वाले और देह व्यापार में लिप्त लोगों की शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया कि सट्टे का कारोबार करने वालों ने ही उसके भाई की गोली मारकर हत्या की है। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच कर रही थाना सेक्टर 20 पुलिस ने जफर अली, सिताबू तथा सरताज को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री उमानंद कौशिक ने बताया कि गुरुवार शाम को उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस उपाधीक्षक से मिलकर सेक्टर आठ, नौ और 10 में अवैध कारोबार की शिकायत की। कौशिक ने आरोप लगाया कि इस हत्या में कुछ पुलिस वालों की भी भूमिका है। उन्होंने मांग की कि इस गोरखधंधे में संलिप्त पुलिस वालों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।

टॅग्स :बजरंग दलनॉएडाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने