लाइव न्यूज़ :

UP: सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी, इंटरनेट पर वायरल हुआ पोस्ट, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2023 14:31 IST

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सीएम योगी को धमकी मिली है। इससे पहले इसी महीने के शुरुआत में एक निजी समाचार चैनल को सीएम योगी को जान से मारने की धमकी भरे मेल मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के बागपत में सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली है। यहां के एक युवक ने धमकी भरे सोशल मीडिया पोस्ट जारी किया था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी संबंधी पोस्ट यहां सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उसके अनुसार प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बागपत का रहने वाला नही है। 

ऐसे में यह धमकी वाला मामला तब सामने आया जब एक इंटरनेट यूजर ने इस धमकी का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। ऐसे में पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है। बता दें कि इससे पहले भी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसी महीने पांच अप्रैल को सीएम योगी और पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली थी। यही नहीं पिछले साल अगस्त में भी सीएम योगी को जान से मारने की बात कही गई थी। 

क्या है पूरा मामला

बागपत कोतवाली पुलिस के मुताबिक, अमन रजा नामक एक व्यक्ति ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी से संबंधित संदेश डाला है। इस स्क्रीनशाट को टैग करते हुए ट्विटर अकाउंट नितिन तोमर द्वारा मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य अधिकारियों को ट्वीट किया गया है। 

उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने सोमवार को इस मामले में कोतवाली में सूचना मुकदमा दर्ज कराया गया है। बागपत पुलिस क्षेत्राधिकारी डी के शर्मा ने बताया कि अमन रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उनके अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया कि अमन रजा झारखंड का निवासी है। 

इससे पहले भी मिल चुकी है धमकी

यह पहली बार नहीं है कि सीएम योगी को किसी ने धमकी दी है। इसी महीने के पांच तारिख को एक निजी समाचार चैनल के सीएफओ को एक मेल आया था जिसमें यह कहा गया था कि वे सीएम योगी की हत्या करने वाले है। ऐसे में पुलिस ने मेल भेजने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था और इस संबंध में जांच शुरू कर दी थी। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :क्राइमयोगी आदित्यनाथPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?