लाइव न्यूज़ :

तिरुवनंतपुरमः शादी की पूर्व संध्या पर पड़ोसी ने की दुल्हन के पिता की हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान हमलावरों ने वाहन का पीछा किया और चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने के बाद फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2023 16:10 IST

पुलिस ने बताया कि पड़ोसी जिसनु ने 27 जून को राजू (61) की कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी का परिवार दो वर्ष पूर्व पीड़ित की बेटी के लिए विवाह का प्रस्ताव लेकर आया था जिसे पीड़ित ने नकार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोपी ने अपने भाई जिजिन और दो दोस्तों श्याम और मनु के साथ दुल्हन के परिवार पर हमला कर दिया। शादी शिवगीरी में सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर होनी थी।हमलावरों ने सबसे पहले दुल्हन पर हमला किया।

तिरुवनंतपुरमःकेरल के कल्लमबालम में शादी की पूर्व संध्या पर दुल्हन के पड़ोसी ने उसके पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी जिसनु ने 27 जून को राजू (61) की कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी का परिवार दो वर्ष पूर्व पीड़ित की बेटी के लिए विवाह का प्रस्ताव लेकर आया था जिसे पीड़ित ने नकार दिया था।

पीड़ित के रिश्ते के भाई ने संवाददाताओं को बताया कि शादी की पूर्व संध्या पर रस्में खत्म होने के बाद आरोपी ने अपने भाई जिजिन और दो दोस्तों श्याम और मनु के साथ दुल्हन के परिवार पर हमला कर दिया। शादी शिवगीरी में सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर होनी थी। उन्होंने कहा, ''हमलावरों ने सबसे पहले दुल्हन पर हमला किया।

जब उसकी मां बचाने आई तो हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया। इस दौरान मेरे भाई ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसके सर पर बेचले से प्रहार कर दिया।'' मृतक के भाई ने कहा कि पीड़ित को अस्पताल ले जाने के दौरान हमलावरों ने वाहन से उनके वाहन का पीछा किया। चिकित्सकों द्वारा राजू को मृत घोषित करने के बाद हमलावर वहां से भाग गए।

उन्होंने कहा, ''बाद में उन्हें इलाके के लोगों ने पकड़ लिया। हमले के दौरान आरोपियों ने बीच बचाव करने आए एक रिश्तेदार पर भी प्रहार किया। उसके सर पर छह-सात टांके आए हैं।'' रिश्ते के भाई ने कहा कि जिसनु के शादी प्रस्ताव को उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण नकार दिया गया था। वह मादक पदार्थ और शराब का आदी था।

अन्य रिश्तेदार ने कहा कि दुल्हन के पास एम.एससी. की डिग्री है जबकि आरोपी ने स्नातक भी नहीं किया। शादी के प्रस्ताव को नकार देने के बाद आरोपी ने मृतक के परिवार को डराया और धमकाया था। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

केरल : अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ करने के प्रयास में नर्सिंग सहायक गिरफ्तार

 केरल के कन्नूर जिले में सरकारी तालुक अस्पताल में एक मरीज से छेड़छाड़ की कोशिश के आरोप में 47 वर्षीय पुरूष नर्सिंग सहायक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मनाथाना निवासी डेनियल के रूप में हुई है।

कथित घटना रविवार को हुई जब शिकायतकर्ता महिला कुथुपराम्बा में सरकारी तालुक अस्पताल में इलाज कराने आई थी जहां व्यक्ति नर्सिंग सहायक के रूप में काम करता है। महिला (23) का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि डेनियल ने महिला के जख्मों की ड्रेसिंग करते वक्त उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।

उसने कथित रूप से महिला से अश्लील तरीके से बात की और उससे दुर्व्यवहार किया तथा उसे गलत तरीके से छुआ। इसके बाद महिला ने सरकारी हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने शुरुआती जांच की और अगले दिन व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे बाद में जमानत दे दी। 

बाहरी दिल्ली में विवाद के बाद व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की, फंदे से लटककर आत्महत्या की

बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक व्यक्ति ने बुधवार को सुबह आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर कथित रूप से हत्या कर दी और फिर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब उनका दल घटनास्थल पर पहुंचा तो व्यक्ति और उसकी पत्नी के शव घर में पड़े थे।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि दंपति के बीच सुबह लड़ाई हुई थी जिसके बाद व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कथित रूप से चाकू घोंप दिया और बाद में खुद भी फंदे से लटक गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल का मुआयना किया जा रहा है और मामले में आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए