लाइव न्यूज़ :

पराए मर्द से दोस्ती के चलते महिला पार्षद की हत्या, पति ने अफेयर के शक में ले ली जान; 4 बच्चों की मां थी महिला

By अंजली चौहान | Updated: July 4, 2025 13:13 IST

Thiruninravur Murder: तमिलनाडु में वीसीके पार्टी की एक पार्षद की अवाडी जिले में उसके पति ने कथित विवाहेतर संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या कर दी। बाद में पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Open in App

Thiruninravur Murder: तमिलनाडु के तिरुनिंद्रवुर जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका तिरुनिंद्रवुर नगर निगम की एक महिला पार्षद बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, एस गोमती जो तिरुनिंद्रवुर नगर पालिका के वार्ड 26 की पार्षद थी, उनके पति ने उनकी हत्या कर दी। पति-पत्नी दोनों ही विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) के सदस्य बताए जा रहे हैं।

दंपति की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि गोमती की किसी दूसरे व्यक्ति से दोस्ती उसके पति स्टीफन राज को परेशान करती थी और इसी बात को लेकर दंपति में अक्सर झगड़ा होता था।

गुरुवार, 3 जुलाई को गोमती के अपने पुरुष मित्र से मिलने की सूचना मिलने पर स्टीफन राज मौके पर गया और उससे बहस करने लगा। गुस्से में आकर उसने एक छिपा हुआ हथियार निकाला और गोमती पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जल्द ही उसने दम तोड़ दिया।

स्टीफन राज ने अपराध करने के बाद पास के स्थानीय पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। तिरुवल्लूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। गोमती के शव को पोस्टमार्टम के लिए तिरुवल्लूर सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है।

टॅग्स :Tamil Naduक्राइमCrimeक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम