लाइव न्यूज़ :

नई दिल्ली: पूर्व इंजीनियर के घर पर फूटी कौड़ी नहीं मिलने पर चोरों को आया गुस्सा और फिर कर दिया यह काम, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: July 24, 2023 17:12 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया कि चोरों को पूर्व इंजीनियर के यहां पर कुछ भी नहीं मिलने पर उन लोगों ने उनके गेट पर पांच सौ रुपए का नोट छोड़ गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देनई दिल्ली में पूर्व इंजीनियर के यहां चोरों ने सेंध मारी थी। लेकिन उनको वहां से कुछ भी नहीं मिला और उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा था। ऐसे में पूर्व इंजीनियर ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की है।

नई दिल्ली:  दिल्ली के रोहिणी इलाके चोरी की एक अजीब घटना सामने सामने आई है। चोरी के इरादे से एक घर में आए चोरों को उस रात कुछ भी नहीं जिसे वे चुरा कर ले जा सके, ऐसे में नाराज होकर चोरों ने घर के मेन गेट पर एक पांच सौ रुपए का नोट छोड़ आए थे। 

घटना की जानकारी मिलते ही घर के मालिक ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी तब जाकर इस अजीब मामले की जानकारी मिली है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी इस घटना की खूब चर्चा हो रही है और लोग इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, यह घटना नई दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 8 में घटी है जहां चोरी करने आए चोरों को 80 वर्षीय सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर से कुछ नहीं मिला था। उन्हें यहां से न तो कोई कैश मिला है और न ही कोई कीमती सामान, ऐसे में नाराज चोरों ने सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर के गेट पर एक पांच सौ रुपए का नोट छोड़ गए थे। 

दरअसल, 19 जुलाई को सेवानिवृत्त इंजीनियर एम रामकृष्ण अपने बेटे से मिलने गए थे इस दौरान 20 से 21 जुलाई की दरमियानी रात में चोरों ने उनके घर में सेंध मारा था। सेवानिवृत्त इंजीनियर को इस बात की जानकारी उनके पड़ोसी ने दी थी कि उनके घर चोरी हुई है जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है

मामले में पुलिस ने बताया कि सेवानिवृत्त इंजीनियर अपने घर में कोई भी किमती सामान नहीं रखे थे जिस कारण वे कुछ भी चोरी नहीं कर पाए थे। ऐसे में सेवानिवृत्त इंजीनियर के पुलिस से शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।  

टॅग्स :क्राइमदिल्लीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम