लाइव न्यूज़ :

बेखौफ अपराधियों ने बिहार की राजधानी पटना में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के घर हाथ किया साफ, मामला दर्ज कर छानबीन जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2024 14:50 IST

पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित मकान संख्या 133 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह के घर मंगलवार की देर रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह का घर बंद थाजब चोरी हुआ तो घर में कोई मौजूद नहीं थासूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाने की पुलिस के साथ पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे

पटना:  बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। इसी कड़ी में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित मकान संख्या 133 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह के घर मंगलवार की देर रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह का घर बंद था। घर की देखरेख के लिए एक गार्ड मो. मुस्तकीम है, जो चोरी के वक्त अपने घर चला गया था। जब चोरी हुआ तो घर में कोई मौजूद नहीं था। चोरों ने रात में जज साहब के घर हाथ साफ किया है। फिलहाल, चोरों ने घर से क्या-क्या सामान चुराया है, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। 

सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाने की पुलिस के साथ पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस फिलहाल पाटलिपुत्र थाने में चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के घर चोरी की सूचना मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है। घर में किसी के नहीं रहने के कारण चोरी कितने की हुई है, इसका आकलन नहीं हो पाया है। 

सीसीटीवी फुटेज को देखा गया है। उस इलाके के कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। चोर चिन्हित भी किया गया है। बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह के बड़े भाई बिहार के पूर्व गृह सचिव अफजल अमानुल्लाह भी दिल्ली में रहते हैं। अफजल अमानुल्लाह की पत्नी परवीन अमानुल्लाह बिहार सरकार की पूर्व मंत्री थीं, जिनका इंतकाल हो चुका है। 

न्यायाधीश अमानुल्लाह ने पटना लॉ कॉलेज से स्नातक करने के बाद सितंबर 1991 में उन्होंने वकालत शुरू की। साल 2011 में वह पटना हाईकोर्ट के जज बने थे। इसके बाद 2021 में उनका ट्रांसफर आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में हुआ। न्यायाधीश अमानुल्लाह को 6 फरवरी 2023 को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया।

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइमसुप्रीम कोर्टPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए