लाइव न्यूज़ :

महिला ने बयां किया दर्द, कहा- बहुत हुई बदनाम अब बस इंसाफ चाहिए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 19, 2018 15:58 IST

महिला ने दर्द बयां करते हुए कहा है कि शादी के एक साल बद तक जब मुझे बच्चे नहीं हुए तो घर में कलह शुरू हो गई।

Open in App

हलाला का दर्द झेल रही एक महिला ने हाल ही में अपना दर्द बयां किया है। महिला ने दर्द बयां करते हुए कहा है कि शादी के एक साल बद तक जब मुझे बच्चे नहीं हुए तो घर में कलह शुरू हो गई।  मेरा पति धीमें धीमें रोज मुझे मारने लगा । नशे के इंजेक्शन लगाए जाने लगे। इसके बाद 2011 में एक दिन मेरे शौहर ने मुझको तलाक दे दिया। 

लेकिन फिर बाद में मुझे फिर से साथ रखने का वादा करते हुए मेरा मेरे ससुर के साथ हलाला करवा दिया गया। ऐसे में अब महिला का कहना है कि बहुत हुई बदनामी, अब तो बस इंसाफ चाहिए।दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने बताया कि जब उसने ससुर से निकाह करने को इंकार किया तो नशे का इंजेक्शन देकर उसी हालत में बदायूं के किसी मौलाना को बुलाकर ससुर से मेरा निकाह कराया गया।

 फिर ससुर से तलाक के बाद मेरे पति से फिर से मेरी शादी करवा दी गई। लेकिन उनके जुर्म कम नहीं हुए छह साल तक साथ रहे। इस बीच भी कोई औलाद नहीं हुई। शौहर, ससुराल वालों के जुल्म जारी रहे। वर्ष 2017 में उसने फिर तलाक दे दिया। तीन दिन घर में कैद रखा फिर मेरा मां जब मुझे लेने आई तो  तीसरी बार रखने के लिए देवर के साथ हलाला की शर्त रख दी गई। इस बार मैंने हिम्मत दिखाई और मैंने इंसाफ की बात कही। मेरी कोशिशों के बाद भी पुलिस मे मेरी बात नहीं सुनी।

 जिसके बाद  मुझे किसी ने बताया कि निदा खान तलाकशुदा औरतों की मदद करती हैं। मैं उनके पास पहुंची। वह थाने लेकर गईं। मुकदमा दर्ज कराया। रिश्तेदारों ने मना किया कि ससुर के साथ हलाला का जिक्र न करना। बदनामी होगी। हालात ये है कि अब मुझसे मेरे हालाल का सबूत मांगा जा रहा है।

उसने कहा है कि शरीयत के खिलाफ नहीं हूं बल्कि इसकी आड़ में जो गलत हुआ उसके खिलाफ मुंह खोला है।आज मेरे दोनों भाई भी मेरे खिलाफ हो गए हैं। दूसरी तरफ निदा खान ने फतवे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देने का सिलसिला भी जारी रखा है। तीसरे दिन भी बातचीत में दोहराया कि फतवे को किसी कीमत पर कुबूल नहीं किया जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने