लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: यूपी में अलग-अलग मौके पर किशोरी के साथ दुकानदार और उसके बेटे ने किया रेप

By अनुराग आनंद | Updated: January 30, 2021 14:04 IST

पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता का कहना है कि एक सप्ताह बाद किशोरी फिर से उसी दुकान पर सामान लेने गयी और इस बार दुकानदार के पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देरेप करने के बाद आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए, तो जांच में उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।

बलिया (उप्र): बलिया जिले के दोकटी पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में एक किशोरी के साथ कथित रूप से एक दुकानदार और उसके बेटे ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी तीन महीने पहले घरेलू सामान लेने गांव में ही स्थित एक दुकान पर गई थी और दुकानदार ने उससे दुराचार किया।

साथ ही किसी को घटना के बारे में नहीं बताने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता का कहना है कि एक सप्ताह बाद किशोरी फिर से उसी दुकान पर सामान लेने गयी और इस बार दुकानदार के पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को लड़की की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए और जांच में उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया और किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ में नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा 

बता दें कि छत्तीसगढ़ के एक अन्य मामले में दुर्ग जिले में वर्ष 2019 में साढ़े चार साल की भांजी से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभिययोजक कमल किशोर वर्मा ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय विशेष फास्ट ट्रैक अदालत) ममता भोजवानी ने शुक्रवार को दिए फैसले में 28 वर्षीय दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक आरोपी ने सुपेला पुलिस थाने के अंतर्गत मॉडल टाउन इलाके में स्थित अपने घर में बहन की बेटी का 19 अगस्त 2019 को उस समय यौन उत्पीड़न किया जब वह अपनी मां के साथ उसके घर आई थी।

वर्मा ने बताया कि आरोपी को उसकी बहन ने ही पकड़ा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने बताया कि अरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा-376 एबी (12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म पर सजा), धारा-376 (2)(एफ) (पीड़िता का रिश्तेदार, अभिभावक या शिक्षक, या उसके भरोसेमंद होकर अपराध को अंजाम देना) के तहत दोषी ठहराया गया है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :रेपबलियाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने