लाइव न्यूज़ :

बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिसकर्मी को चौराहे पर पीटा, एसपी की सख्ती से सीधे पहुंचे जेल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 13, 2022 23:32 IST

एसपी संतोष सिंह ने कहा कि बदमाशों ने जब हमला किया तो ट्रैफिक जवान उपेंद्र वर्मा ऑन ड्यूटी था। मामले को गंभीरता से लिया गया और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देबदमाश सड़क पर दिनदहाड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी रूपेंद्र वर्मा को गालियां देते हुए पीटने लगता हैमौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में इस मारपीट को कैद कर लियाएसपी संतोष सिंह ने बदमाशों को हथकड़ी लगवाकर शहर में परेड करवाई और फिर जेल भेजा

राजनांदगांव: छत्तीसगढड के राजनांदगांव में पुलिस ने ऐसे मनबढ़ों को गिरफ्तार करके हवालात पहुंचा दिया जो ड्यूटी पर तैयात पुलिसवालों पर हमला करने के आरोपी थे।

दरअसल कुछ दिनों से राजनांदगांव में सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दो बदमाश सड़क पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस वाले को पीट रहे हैं। बदमाशों पुलिस की वर्दी से बेखबर इतने बेफौफ थे कि ट्रैफिक सिपाही को पीटने के साथ उसे गाली भी दे रहे थे।

वायरल होने के बाद यह वीडियो जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मोबाइल तक भी पहुंचा, जिसे देखकर उन्होंने तुरंत अपने मातहत अधिकारियों को आदेश दिया कि वो इस वीडियो की पुष्टि करके उन्हें सूचित करें।

थोड़े ही समय के बाद राजनांदगांव के जिला पुलिस मुख्यालय में बैठे संतोष सिंह को जानकारी मिली कि उनके मोबाइल में मौजूद पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो पूरी तरह से सही है। इसके बाद एसपी संतोष सिंह ने तुरंत अपराधियों के पहचान का निर्देश दिया और स्वयं भी उनकी तलाश में क्षेत्र में निकल गये। 

एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर राजनांदगांव पुलिस ने मामले में सख्ती दिखाते हुए तुरंत तीनों बदमाश महावीर, प्रभु और शेख शहनाज को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मौक पर पहुंचे एसपी संतोष सिंह ने हथकड़ी लगवाकर शहर में उन बदमाशों की परेड करवाई।

इस मामले में एसपी संतोष सिंह ने कहा कि बदमाशों ने जब हमला किया तो ट्रैफिक जवान उपेंद्र वर्मा ऑन ड्यूटी था। मामले को गंभीरता से लिया गया और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक वीडियो में बाइक सवार तीन बदमाश शहर की सड़क पर तफरी कर रहे हैं। इसी बीच बदमाश अपनी बाइक को रोकते हैं और उनमें से एक बदमाश बाइक से उतर कर सड़क पर यातायात को नियंत्रित कर रहे ट्रैफिककर्मी रूपेंद्र वर्मा के पास जाता है और गालियां देते हुए उन्हें ताबड़तोड़ पीटना शुरू कर देता है।

वीडियो के मुताबिक दूसरा बदमाश भी साथी की मदद के लिए आ जाता है वो भी रूपेंद्र वर्मा पर टूट पड़ता है। बदमाश जब इस घटना को अंजाम दे रहे थे तो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने ने अपने मोबाइल कैमरे में इस मारपीट को कैद कर लिया।

टॅग्स :राजनंदगांवछत्तीसगढ़Chhattisgarh Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट