लाइव न्यूज़ :

प्यार में अंधी बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मां को चाकू घोंपा, फिर गला दबाकर किया काम तमाम, प्यार में बन रही थी रोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2023 14:50 IST

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला दोनों के संबंधों के खिलाफ थी और इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने लड़की और उसके 25 वर्षीय मित्र को गिरफ्तार कर लिया हैपुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की फरार होने की योजना थीप्रारंभिक जांच से पता चला है कि मां दोनों के संबंधों के खिलाफ थी

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 17 वर्षीय एक लड़की ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कथित तौर पर अपनी मां पर चाकुओं से वार किया और उसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी रविवार को मिली जिसके बाद लड़की को हिरासत में ले लिया गया और उसके 25 वर्षीय मित्र को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस के अनुसार युवक को दो माह पहले भी गिरफ्तार किया गया था, जब लड़की उसके साथ घर से फरार हो गई थी। बाद में युवक को जमानत मिल गई थी। महिला (38) भिंड जिले की रहने वाली थी और हजीरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत गदियापुर इलाके में अपनी बेटी के साथ रह रही थी। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रविवार को पुलिस को जानकारी मिली कि महिला के घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां उसे महिला का रक्त रंजित शव मिला। 

उन्होंने बताया कि लड़की घर पर नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश की और रविवार शाम को वह अपने मित्र के साथ मिली। सांघी के अनुसार दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सब्जी काटने वाले चाकू से महिला पर वार किया और फिर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की फरार होने की योजना थी। 

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला दोनों के संबंधों के खिलाफ थी और इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी। हजीरा पुलिस थाने के निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत हत्या तथा अन्य अपराधों को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

(कॉपी भाषा एजेंसी) 

टॅग्स :हत्याGwalior Policeग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?