लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंझावला जैसा हादसा, कार ने शख्स को टक्कर मारने के बाद 10 किमी तक घसीटा

By अंजली चौहान | Updated: February 7, 2023 15:46 IST

बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा था, जिसके कारण विजिबिलिटी बहुत कम थी। पुलिस के अनुसार इसी वक्त ये हादसा हुआ होगा और दुर्घटना के बाद शख्स कार में ही फंस गया।

Open in App
ठळक मुद्देकंझावला की तरह यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा कार सावर ने करीब 10 किमी तक शव को घसीटा शख्स के शव के शत-विक्षत होने के कारण पहचान करना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली: यमुना एक्सप्रेस-वे एक एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। इस हादसे ने दिल्ली के कंझावला में अंजलि हिट एंड ड्रैग केस की यादे ताजा कर दी है। कार सवार कई किलोमीटर तक शख्स को अपनी कार से घसीटा रहा। जानकारी के मुताबिक, जब कार मथुरा के मांट में एक टोल प्लाजा पर रुकी तब टोल कर्मचारियों ने कार में शव को फंसा देखा। इसके बाद फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव समेत कार को अपने कब्जे में लिया। कार द्वारा करीब 10 किलोमीटर तक घसीटे जाने की वजह से शव बुरी तरह से विक्षत हो गया था। पुलिस ने शव को किसी तरह से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, कार चालक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में कार चालक ने पुलिस को बताया कि कार चालक वीरेंद्र सिंह जो दिल्ली में रहता है उसे पता ही नहीं चला कि उसकी कार में कोई फंस गया है या उसकी कार का एक्सीडेंट हुआ है। 

शव की नहीं हो पाई शिनाख्त 

गौरतलब है कि बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा था, जिसके कारण विजिबिलिटी बहुत कम थी। पुलिस के अनुसार इसी वक्त ये हादसा हुआ होगा और दुर्घटना के बाद शख्स कार में ही फंस गया। एसपी त्रिगुण बिसेन ने बताया कि वीरेंद्र सिंह को घने कोहरे के कारण पता नहीं चला कि उसकी कार के पिछले पहिए में कोई फंस गया है और वह कार को करीब 10 किलोमीटर तक चलाता ही रहा। 

जांच कर रही पुलिस ने जब सीसीटीवी की मदद ली तो कुछ फुटेज प्राप्त हुए। एक्सप्रेस-वे पर एक जगह पुलिस ने पाया कि शख्स के जूते और कुछ सामान पड़ा हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया गया कि हादसा यही हुआ होगा। पुलिस कई और कैमरो को खंगाल रही है। 

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आस-पास के इलाकों में लोगों को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। 

टॅग्स :Yamuna Expressway Industrial Development Authorityसड़क दुर्घटनादिल्लीयूपी क्राइममथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?