लाइव न्यूज़ :

बुआ को नाबालिग भतीजियों ने काट दिया टांगी से, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 4, 2022 22:05 IST

हमले से जब तक तुलसी को संभालने का मौका मिलता तब तक दोनों बहनों ने ताबड़तोड़ हमला करके उन्हें मौत की नींद सुला दी। 

Open in App
ठळक मुद्देलड़कियों की बुआ तुलसी मोबाइल पर दोस्तों से बात करने के लिए उन्हें अक्सर डांटती रहती थीं।दोनो नाबालिग बहनों को बुआ से इतनी नाराजगी थी कि उन्होंने अपने हाथों से उनका कत्ल कर दिया।दोनों बहनों ने पुलिस के सामने बुआ की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया है

रायगढ़: दो नाबालिग लड़कियों ने धारदार टांगी से हमला करके अपनी बुआ को मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना जिले के चक्रधरपुर थाने की बताई जा रही है। जहां दो नाबालिग सगी बहनों को बुआ की डांट इतनी नागवार गुजरी की उन्होंने अपने हाथों से उनका कत्ल कर दिया।

बताया जा रहा है कि नटवरपुर गांव की रहने वाली 35 साल की मृतका तुलसी भाठ की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 3 घंटे के भीतर सुलझा लिया और दोनों नाबालिग लड़कियों को, जिसमे से एक की उम्र 17 साल बताई जा रही है और दूसरी की उम्र 15 साल बताई जा रही है। उनको हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

लड़कियों ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उनकी अविवाहित बुआ तुलसी उन्हें अपने मोबाइल से दोस्तों से बात करने के लिए डांटती रहती थीं। जिससे तंग आकर उन्होंने बुआ को मार दिया।

इस मामले में एक लड़की ने बताया कि बीते 3 फरवरी की सुबह वो दोनों बुआ तुलसी को बिना बताए उनका मोबाइल लेकर स्कूल चली गईं। जब दोनों स्कूल से वापस लौटीं तो उन्हें लगा कि बुआ मोबाईल ले जाने के लिए बहुत डांटेंगी तो उन्होंने आपस में मिलकर बुआ की हत्या की योजना बना ली।

रात के करीब 9:30 बजे बुआ तुलसी ने मोबाइल के लिए दोनों को डांटा और एक-दो थप्पड़ मारकर  मोबाइल को ले लीं। इसके बाद वो सोने चली गईं। रात तकरीबन 12 बजे दोनों लड़कियां गुस्से में उठीं और नींद में सो रही बुआ पर टांगी से हमला कर दिया। हमले से जब तक तुलसी को संभालने का मौका मिलता तब तक दोनों ने ताबड़तोड़ हमला करके उन्हें मौत की नींद सुला दी। 

इसके बाद घरवालों ने सुबह में पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की तब जाकर मामला सामने आया कि दोनों नाबालिग बहनों ने इस हत्या को अंजाम दिया है।

पूछताछ के बाद दोनों बहनों ने पुलिस के सामने अपना अपराध करना स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड भेजा दिया। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़Chhattisgarh Policeरायगढ़हत्याक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट