लाइव न्यूज़ :

वेश्यावृत्ति गिरोह चला रही 41 वर्षीय अभिनेत्री अनुष्का मोनी मोहन दास अरेस्ट, महिलाओं और युवती से कराती थी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2025 11:56 IST

Thane:मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने बताया, ‘‘टीम ने परिसरों पर छापा मारा और आरोपियों को नकली ग्राहक बनाकर भेजे गए लोगों से पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। हमने टीवी धारावाहिकों और बांग्ला सिनेमा में सक्रिय दो महिलाओं को भी बचाया।’’

Open in App
ठळक मुद्देग्राहकों को बुधवार को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर काशीमीरा स्थित एक मॉल में मिलने के लिए बुलाया।अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीआईटीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इसमें और लोग भी शामिल हैं।

Thane:महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 41 वर्षीय एक अभिनेत्री को वेश्यावृत्ति गिरोह संचालित करने और अभिनय में दिलचस्पी रखने वाली महिलाओं को इस अवैध धंधे में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने दो लोगों को नकली ग्राहक बनाकर भेजा, जिन्होंने अनुष्का मोनी मोहन दास नाम की आरोपी से संपर्क किया। उसने कथित तौर पर इन ग्राहकों को बुधवार को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर काशीमीरा स्थित एक मॉल में मिलने के लिए बुलाया।

मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने बताया, ‘‘टीम ने परिसरों पर छापा मारा और आरोपियों को नकली ग्राहक बनाकर भेजे गए लोगों से पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। हमने टीवी धारावाहिकों और बांग्ला सिनेमा में सक्रिय दो महिलाओं को भी बचाया।’’

उन्होंने बताया कि दास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3) (मानव तस्करी से संबंधित) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीआईटीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि बचाई गई महिलाओं को आश्रय गृह भेज दिया गया है। एसीपी बल्लाल ने कहा, ‘‘इस अपराध की तह तक जाने के लिए मामले की जांच की जा रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इसमें और लोग भी शामिल हैं।’’

टॅग्स :Thane PoliceMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला