लाइव न्यूज़ :

5 साल से लिव-इन में 50 साल के विनोद विश्वकर्मा, झगड़ा और 22 वर्षीय प्रेमिका प्रियंका की गला घोंटकर हत्या, शव को घर में रखने के बाद बदबू आने पर सूटकेस में भरा और फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2025 12:27 IST

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर 21 नवंबर को झगड़े के बाद महिला की हत्या कर अगले दिन उसके शव को खाड़ी के पास फेंक दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका विश्वकर्मा (22) का शव सोमवार को देसाई गांव के पास खाड़ी पुल के नीचे मिला था।विनोद श्रीनिवास विश्वकर्मा (50) को देसाई गांव से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक खाड़ी (क्रीक) के किनारे सूटकेस में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को उसके लिव-इन साथी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर 21 नवंबर को झगड़े के बाद महिला की हत्या कर अगले दिन उसके शव को खाड़ी के पास फेंक दिया था।

प्रियंका विश्वकर्मा (22) का शव सोमवार को देसाई गांव के पास खाड़ी पुल के नीचे मिला था। मृतक की कलाई पर 'पी वी एस' गुदा हुआ था। पुलिस ने सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से विनोद श्रीनिवास विश्वकर्मा (50) को देसाई गांव से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि महिला पिछले पांच वर्षों से आरोपी के साथ रह रही थी। पुलिस के अनुसार 21 नवंबर की रात झगड़े के बाद आरोपी ने कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को एक दिन घर में रखने के बाद बदबू आने पर उसने शव को सूटकेस में भरा और 22 नवंबर की रात पुल से खाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeहत्यामहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए