लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद रिश्ता, गहने मांगे तो निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी, प्रेमी के साथ वीडियो कॉल पर बात और प्रेमिका ने फांसी लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2025 21:10 IST

अधिकारी ने युवती के परिवार के बयान का हवाला देते हुए बताया कि लड़का और लड़की की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्र ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को टिटवाला इलाके में हुई।परिवार का आरोप है कि उसने इसी तरह कई और लड़कियों को धोखा दिया है।दोनों के बीच दोस्ती हुई और रिश्ता बन गया।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 23 वर्षीय एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ वीडियो कॉल के दौरान कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उसे (प्रेमी) उत्पीड़न और ब्लैकमेल के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के एक सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को टिटवाला इलाके में हुई। टिटवाला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘‘हमने युवती के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रहे हैं। युवती के परिवार का आरोप है कि उसने इसी तरह कई और लड़कियों को धोखा दिया है।’’

अधिकारी ने युवती के परिवार के बयान का हवाला देते हुए बताया कि लड़का और लड़की की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। फिर दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों के बीच रिश्ता बन गया। उन्होंने कहा, ‘‘प्रेमी ने तरह-तरह के बहाने बनाकर उसके गहने ले लिए थे। जब उसने गहने वापस मांगे तो उसने युवती का निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि उत्पीड़न सहन न कर पाने के कारण युवती ने अपने घर में फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि युवती के परिवार ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने उसका फोन चेक किया तो पता चला कि जब उसने आत्महत्या की तो वह अपने प्रेमी के साथ वीडियो कॉल पर थी। अधिकारी ने बताया कि युवती का बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रThane Policeइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए