लाइव न्यूज़ :

Thane Police: शिक्षक मोबाइल फोन पर दिखाते हैं अश्लील वीडियो, माता-पिता से बेटी ने कहा- हमारे कई दोस्त को दिखाकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2024 19:42 IST

अकसर देरी से स्कूल आती थी, तो स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसके माता-पिता को बुलाकर पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है लेकिन उस समय नाबालिग ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया।

Open in App
ठळक मुद्देसातवीं कक्षा की एक छात्रा स्कूल देर से पहुंची।शिक्षक ने उसे अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाए हैं।शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

ठाणेः महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को अपने मोबाइल फोन पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मुजम्मिल के रूप में की गई है और उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उसकी यह करतूत तब सामने आई जब एक छात्रा ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया। शांति नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने कहा, ‘‘हाल में, सातवीं कक्षा की एक छात्रा स्कूल देर से पहुंची।

चूंकि वह अकसर देरी से स्कूल आती थी, तो स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसके माता-पिता को बुलाकर पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है लेकिन उस समय नाबालिग ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता जब घर लौटी, तो उसने अपने माता-पिता को बताया कि जब से शिक्षक ने उसे अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाए हैं।

उसके साथ दुर्व्यवहार किया है, तब से उसका स्कूल जाने का मन नहीं करता। उसने कहा कि उसने (शिक्षक ने) कुछ अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा किया था।’’ अधिकारी ने बताया कि यह जानने के बाद उसके माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि बाद में शिक्षक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग करना) और 351 (आपराधिक धमकी) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए