लाइव न्यूज़ :

Thane Police Fraud News: इंजीनियर से 3.7 करोड़ रुपये की ठगी, व्हाट्सएप चैट पर कहा- शेयर बाजार में पैसा लगाओ, डबल होगा..., 6 लोगों ने ऐसे लगाया चूना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2024 13:17 IST

Thane Police Fraud News: नवी मुंबई साइबर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि इंजीनियर ने लिंक पर क्लिक किया और शेयर में निवेश करने से अच्छा लाभ कमाने की जानकारी प्राप्त की।

Open in App
ठळक मुद्देलिंक पर संपर्क करने के लिए मोबाईल नंबर भी दिया गया था। व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन ने विभिन्न लिंक देकर निवेश में इंजीनियर की मदद की।ठग ने खुद को एक प्रसिद्ध बैंक में प्रतिभूतियों से संबंधित एक वरिष्ठ अधिकारी बताया था।

Thane Police Fraud News: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ शेयर बाजार में बड़ा मुनाफा कमाने का झांसा देकर इंजीनियर से 3.7 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मंगलवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी। एक निजी कम्पनी में कार्यरत, वाशी के रहने वाले 43 वर्षीय इंजीनियर ने 17 फरवरी 2024 को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर में निवेश करने संबंधी लिंक देखा था। नवी मुंबई साइबर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि इंजीनियर ने लिंक पर क्लिक किया और शेयर में निवेश करने से अच्छा लाभ कमाने की जानकारी प्राप्त की।

लिंक पर संपर्क करने के लिए मोबाईल नंबर भी दिया गया था। बाद में, पीड़ित ने ठगी करने वालों में से एक के साथ व्हाट्सएप पर चैट करना शुरू कर दिया, जिसने उसे मैसेजिंग ऐप पर विभिन्न समूहों में शामिल होने के लिए कहा। एक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन ने विभिन्न लिंक देकर निवेश में इंजीनियर की मदद की।

अधिकारी ने कहा कि एक ठग ने खुद को एक प्रसिद्ध बैंक में प्रतिभूतियों से संबंधित एक वरिष्ठ अधिकारी बताया था। उन्होंने कहा कि पीड़ित ने 17 फरवरी से 24 अप्रैल के बीच 3.7 करोड़ रुपये का निवेश किया। अधिकारी ने बताया कि जब इंजीनियर को शेयर बाजार से अपने पैसे निकालने में दिक्कत हुई तो उसने दिए गये मोबाईल नंबर पर फोन किया और उसे कोई जवाब नहीं मिला।

इंजीनियर ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (व्यक्तिगत रूप से धोखाधड़ी) 420 (धोखाधड़ी) और 34 (साझा मंशा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए