लाइव न्यूज़ :

Thane Police: 16 साल की नाबालिग बेटी की शादी 35 वर्षीय व्यक्ति से कराई, पीड़िता के माता-पिता और पति के खिलाफ मामला, लड़की चार महीने की गर्भवती पायी गयी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2023 16:06 IST

Thane Police: अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने लड़की के गर्भवती पाये जाने के बाद बलात्कार का आरोप भी प्राथमिकी में शामिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की और माता-पिता बिहार में सीतामढ़ी के रहने वाले हैं।नाबालिग लड़की की 35 वर्षीय एक व्यक्ति से शादी कराई गई थी।लड़की हाल में नवी मुंबई में अपनी एक दोस्त के पास गयी थी।

Thane Police: महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने 16 साल की अपनी नाबालिग बेटी की कथित रूप से शादी कराने को लेकर बिहार की एक दंपती समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने लड़की के गर्भवती पाये जाने के बाद बलात्कार का आरोप भी प्राथमिकी में शामिल किया है।

अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसके माता-पिता बिहार में सीतामढ़ी के रहने वाले हैं तथा कुछ महीने पहले नाबालिग लड़की की 35 वर्षीय एक व्यक्ति से शादी कराई गई थी। उन्होंने बताया कि यह अपराध तब सामने आया जब लड़की हाल में नवी मुंबई में अपनी एक दोस्त के पास गयी थी।

उन्होंने बताया कि लड़की की अवैध शादी के बारे में पता चलने के बाद उसकी दोस्त उसे न्हावा शेवा पुलिस के पास ले गयी, जिसने नाबालिग को बाल पुनर्वास केंद्र भेज दिया । अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर जब जांच की गयी तब यह लड़की चार महीने की गर्भवती पायी गयी।

उसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। प्राथमिकी में लड़की के माता-पिता एवं उसके पति को नामजद किया गया है तथा यह मामला सीतामढ़ी पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है क्योंकि यह अपराध वहीं हुआ था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्रबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए