लाइव न्यूज़ :

ठाणेः 13 साल की कैंसर रोगी से रेप, गर्भवती करने के आरोप 29 वर्षीय आरोपी बिहार से अरेस्ट, पीड़िता का इलाज कराने में भी कर रहा था मदद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2025 18:18 IST

ठाणेः दो महीने पहले बदलापुर में उनके लिए किराए के मकान की व्यवस्था की थी और वह पीड़िता का इलाज कराने में भी मदद कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि 29 वर्षीय आरोपी को बिहार से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी, बिहार में लड़की के परिवार के ही गांव का रहने वाला है। आरोपी ने कथित तौर पर फायदा उठाया तथा तीन बार उसका यौन उत्पीड़न किया।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 13 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की कैंसर से पीड़ित है। एक अधिकारी ने बताया कि 29 वर्षीय आरोपी को बिहार से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी, बिहार में लड़की के परिवार के ही गांव का रहने वाला है। उसने दो महीने पहले बदलापुर में उनके लिए किराए के मकान की व्यवस्था की थी और वह पीड़िता का इलाज कराने में भी मदद कर रहा था।

सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश काले ने बताया कि लड़की जब घर में अकेली थी तब आरोपी ने कथित तौर पर उसका फायदा उठाया तथा तीन बार उसका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि लड़की मुंबई के एक अस्पताल में कीमोथेरेपी ले रही थी और नियमित जांच के दौरान उसे पता चला कि वह गर्भवती है। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ निरीक्षक किरण बलवदकर ने कहा, ‘‘आरोपी ने पीड़िता के परिवार को बदलापुर में रहने की व्यवस्था की थी और वह लड़की के इलाज में भी मदद कर रहा था। इस दौरान उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया जिससे वह गर्भवती हो गई।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रThane Policeबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए