लाइव न्यूज़ :

Thane murder: घर के बाहर खेल रही 12 साल की लड़की?, अपहरण कर 2 ने मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2024 11:49 IST

Thane murder: मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भिवंडी के समीप बापगांव में एक कब्रिस्तान की दीवार के पास उसका शव बरामद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। वांछित आरोपी की तलाश के लिए छह टीम गठित की गई हैं।बीएनएस की धारा 103 (1) (हत्या) जोड़ दी गई।

Thane murder: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 12 वर्षीय लड़की की हत्या के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन-3 कल्याण) अतुल जेंडे ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार को शाम करीब चार बजे कल्याण शहर में अपने घर के बाहर खेल रही लड़की का एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भिवंडी के समीप बापगांव में एक कब्रिस्तान की दीवार के पास उसका शव बरामद हुआ। हत्या के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है।

परिजनों द्वारा कई घंटों तक लड़की की तलाश करने के बाद सोमवार शाम को कल्याण के कोलसेवाड़ी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और बाद में उन्होंने उसके शव की पहचान कर ली। शुरू में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की और लड़की का पता लगाने के लिए खोज शुरू की।

जेंडे ने बताया कि अपराध की जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है। कोलसेवाड़ी पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कदम ने बताया कि मंगलवार को शव मिलने के बाद मामले में बीएनएस की धारा 103 (1) (हत्या) जोड़ दी गई। कदम ने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो प्राथमिकी में अन्य दंडात्मक धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।’’ जेंडे ने कहा कि अन्य वांछित आरोपी की तलाश के लिए छह टीम गठित की गई हैं।

महाराष्ट्र: पालघर में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी की तलाश जारी

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने 65 वर्षीय एक ग्रामीण की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर शव को एक खेत में फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना पिछले शनिवार को हुई और शव सोमवार को मिला। हत्या के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। जव्हार थाने के निरीक्षक किशोर मनभव ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि जव्हार तालुका के गवतनपाड़ा निवासी पीड़ित की एक व्यक्ति ने उस समय हत्या कर दी, जब दोनों शराब के नशे में थे।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने शव को रस्सी से बांध दिया और उसे करीब 150 मीटर तक घसीटते हुए दूसरे ग्रामीण के खेत में ले जाकर वहां फेंक दिया। कुछ राहगीरों ने सोमवार को शव देखकर पुलिस को सूचना दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जव्हार के सरकारी अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए