लाइव न्यूज़ :

पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, दोनों बेटियां 90 फीसदी झुलसीं, वजह जान हो जाएंगे हैरान

By भाषा | Updated: October 2, 2022 19:20 IST

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मानपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस आर बागड़े ने बताया कि महिला की पहचान प्रीति शांताराम पाटिल (35) के तौर पर की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में प्रीति, उसकी बेटियां समीरा (14) और समीक्षा (11) इस घटना में बुरी तरह झुलस गईं।दोनों लड़कियां 90 फीसदी तक झुलस गई हैं और उनका उपचार चल रहा है। महिला का पति प्रसाद शांताराम पाटिल(40) का भी उपचार चल रहा है क्योंकि घटना में वह भी झुलस गया था।

ठाणेःमहाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोम्बिवली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया और इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरुआत में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था, जो अब हत्या (धारा 302) का मामला बन गया है।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। जिले के मानपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस आर बागड़े ने बताया कि महिला की पहचान प्रीति शांताराम पाटिल (35) के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह बोपार इलाके में हुई इस घटना में प्रीति, उसकी बेटियां समीरा (14) और समीक्षा (11) इस घटना में बुरी तरह झुलस गईं।

उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियां 90 फीसदी तक झुलस गई हैं और उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि महिला का पति प्रसाद शांताराम पाटिल(40) का भी उपचार चल रहा है क्योंकि घटना में वह भी झुलस गया था। दमकल अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे लगी आग की सूचना उन्हें साढे़ आठ बजे मिली, जिस वजह से करीब तीन घंटे की देरी हुयी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी का कथित तौर पर किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग था और वह अपनी पत्नी तथा बेटियों को परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि उसने एक साजिश रची और पत्नी तथा बेटियों को जिंदा जलाने का प्रयास किया और इस कोशिश में वह खुद भी झुलस गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए