लाइव न्यूज़ :

किराए को लेकर विवाद, मां ने कहा-अल्ताफ खान ने नाबालिग बेटी को घर बुलाया और किया यौन शोषण, 5 साल बाद कोर्ट ने किया बरी, खुशी से युवक की मां बेहोश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2025 21:29 IST

Thane: यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश वीएन पात्रावाले ने पुलिस जांच में गंभीर खामियों और पुख्ता सबूतों के अभाव में अल्ताफ खान को बरी कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमेरा मुवक्किल बिना किसी ठोस सबूत के पांच साल से जेल में था।जांच एजेंसियों की कई गलतियां गिनाईं और बरी कर दिया।बेटे को इतने सालों बाद रिहा होते देख खुशी के मारे बेहोश हो गईं

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने एक नाबालिग लड़की से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले में 28 वर्षीय एक युवक को पांच साल जेल में बिताने के बाद बरी कर दिया। कल्याण की अदालत द्वारा सोमवार को फैसला सुनाए जाने के बाद युवक की मां खुशी से अभिभूत होकर अदालत कक्ष में ही बेहोश हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश वीएन पात्रावाले ने पुलिस जांच में गंभीर खामियों और पुख्ता सबूतों के अभाव में अल्ताफ खान को बरी कर दिया।

खान का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील गणेश घोलप ने अदालत के फैसले के बाद पत्रकारों से कहा, “मेरा मुवक्किल बिना किसी ठोस सबूत के पांच साल से जेल में था। अदालत ने जांच एजेंसियों की कई गलतियां गिनाईं और उसे बरी कर दिया।” उन्होंने कहा, “फैसला सुनाए जाने के समय मौजूद खान की मां, अपने बेटे को इतने सालों बाद रिहा होते देख खुशी के मारे अदालत कक्ष में ही बेहोश हो गईं।

उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।” गणेश ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खान लिफ्ट तकनीशियन के रूप में काम करता था और 2020 में उसके परिवार का एक पड़ोसी के साथ संपत्ति के किराए को लेकर विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद पड़ोसी की पत्नी ने महात्मा फुले थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया गया कि खान ने उसकी नाबालिग बेटी को अपने घर बुलाया और उसका यौन शोषण किया। वकील के मुताबिक, शिकायत के आधार पर खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

वकील घोलप ने अपने मुवक्किल के साथ हुए अन्याय की बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमने दो बार जमानत के लिए अर्जी दी लेकिन दोनों ही अर्जियां खारिज कर दी गईं। इस वजह से अल्ताफ को पांच साल जेल में रहना पड़ा। एक झूठे आरोप के कारण उसके जीवन के सबसे जरूरी साल बर्बाद हो गए।”

वकील ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपपत्र तो दाखिल कर दिया लेकिन सबूतों में कई खामियां थीं। उन्होंने बताया कि मुकदमे के दौरान पीड़िता को अदालत में खान के सामने लाया गया लेकिन वह उसे पहचान तक नहीं पाई। चिकित्सा अधिकारी ने लड़की की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपों को निराधार पाया और कहा कि सबूतों से पता चलता है कि घटना वाले दिन खान घर में मौजूद नहीं था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए