लाइव न्यूज़ :

Thane Crime News: ऐशोआराम की जिंदगी और प्रेमिका ने बना दिया चोर, 70 जेवरातों पर हाथ साफ, कीमत 10555766 रुपये, 27 वर्षीय सेल्समैन अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2024 18:20 IST

Thane Crime News: नौपाडा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने बताया कि आरोपी राहुल जयंतीलाल मेहता को 26 मार्च को उसम समय मीरा रोड इलाके से गिरफ्तार किया गया था जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। उन्होंने बताया कि वह ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए चोरी करता था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने तलाव पाली इलाके में स्थित आभूषण की दुकान में चोरी को वारदात को अंजाम दिया था।भारतीय दंड संहिता की धारा 408 (किसी क्लर्क या सेवक द्वारा आपराधिक विश्वास भंग) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।70 जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया, जिनकी कीमत लगभग 1,05,55,766 रुपये है।

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक दुकान से 1.05 करोड़ रुपये की कीमत के जेवरात चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 27 वर्षीय सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। नौपाडा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने बताया कि आरोपी राहुल जयंतीलाल मेहता को 26 मार्च को उसम समय मीरा रोड इलाके से गिरफ्तार किया गया था जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। उन्होंने बताया कि वह ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए चोरी करता था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने तलाव पाली इलाके में स्थित आभूषण की दुकान में चोरी को वारदात को अंजाम दिया था। दुकान मालिक की ओर से 25 मार्च को दी गई शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 408 (किसी क्लर्क या सेवक द्वारा आपराधिक विश्वास भंग) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि मेहता दुकान पर ब्रिकी का काम संभालता था। इस दौरन नवंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच उसने कथित तौर पर 70 जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया, जिनकी कीमत लगभग 1,05,55,766 रुपये है। आरोपी आठ मार्च 2024 से काम पर नहीं आ रहा था और उसकी पत्नी ने 15 मार्च को उसके लापता होने की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

अधिकारी के अनुसार वह पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए मुंबई, मध्य प्रदेश के इंदौर, गुजरात और अन्य स्थानों पर छिपता रहा। पुलिस को सूचना मिली कि वह 26 मार्च को यहां मीरा रोड इलाके में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आने वाला है। अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने चोरी के रुपयों को महंगी जीवनशैली के लिए खर्च कर दिया। वह पब और पांच सितारा होटल में जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से अब तक लगभग 62.10 लाख रुपये की कीमत के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए