लाइव न्यूज़ :

Thane Crime News: 55 वर्षीय मां ने स्वादिष्ट भोजन नहीं दिया, पुत्र ने गर्दन पर दरांती से हमला कर मार डाला, घटना के बाद आरोपी ने नींद की गोलियां अत्यधिक मात्रा में खाकर जान देनी की कोशिश...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2023 11:01 IST

Thane Crime News: ठाणे ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुरबाद तालुका के वेलु गांव में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमां और बेटे का घरेलू मामलों को लेकर अकसर झगड़ा होता रहता था। शिकायत थी कि स्वादिष्ट खाना नहीं बनाती। गर्दन पर दरांती से कथित तौर पर हमला किया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई।

Thane Crime News:महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक व्यक्ति ने ‘‘स्वादिष्ट भोजन न परोसने’’ को लेकर अपनी 55 वर्षीय मां से झगड़ा होने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ठाणे ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुरबाद तालुका के वेलु गांव में रविवार शाम को हुई।

मां और बेटे का घरेलू मामलों को लेकर अकसर झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपी का रविवार को अपनी मां से फिर झगड़ा हुआ था और उसकी शिकायत थी कि वह उसके लिए स्वादिष्ट खाना नहीं बनाती। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी मां की गर्दन पर दरांती से कथित तौर पर हमला किया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई।

पुलिस को इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने दी जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर नींद की गोलियां अत्यधिक मात्रा में खा ली।

रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत सोमवार को मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्रहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए