लाइव न्यूज़ :

Thane: 64 वर्षीय पापा के खिलाफ केस, 18 वर्षीय बेटी से यौन संबंध बनाने पर किया मजबूर, पांच जुलाई को जब घर में कोई नहीं था तो गलत तरीके से छुआ और पीटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2024 19:11 IST

Thane: भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 75(2) (यौन उत्पीड़न) और 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। गलत तरीके से छुआ और उसकी पिटाई भी की।युवती का आरोप है कि इसके बाद ऐसा कई बार हुआ।

ठाणेःमहाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 64 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वर्तक नगर पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक 18 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इस साल पांच जुलाई को जब घर में कोई नहीं था तो उसके पिता ने उसे अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि जब युवती ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ और उसकी पिटाई भी की।

युवती का आरोप है कि इसके बाद ऐसा कई बार हुआ। पीड़िता ने आखिरकार बुधवार को पुलिस से संपर्क किया और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 75(2) (यौन उत्पीड़न) और 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए