लाइव न्यूज़ :

ठाणेः कार में रात करीब 1.40 बजे आग लगी,  दो महिलाएं और तीन पुरुष थे सवार, ऐसी बची जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 16:05 IST

ठाणेः कार में सवार दो महिलाएं और तीन पुरुष कराड़ से मीरा रोड़ इलाके में स्थित अपने घर लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना घोड़बंदर रोड पर स्थित गायमुख के पास देर रात करीब 1.40 बजे हुई।स्थानीय दमकलकर्मी और आरडीएमसी दल मौके पर पहुंचा। घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चला है।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार को तड़के एक कार में आग लग गई लेकिन उसमें सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया, "घटना घोड़बंदर रोड पर स्थित गायमुख के पास देर रात करीब 1.40 बजे हुई।

उस वक्त कार में सवार दो महिलाएं और तीन पुरुष कराड़ से मीरा रोड़ इलाके में स्थित अपने घर लौट रहे थे। ’’ अधिकारी ने बताया कि कार में आग का पता लगते ही कार सवार लोग तुरंत बाहर निकल आए। अधिकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मी और आरडीएमसी दल मौके पर पहुंचा। आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चला है।

हिमाचल प्रदेश में दो कच्चे मकानों में आग लगने से चार की मौत

हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले के अंब उपसंभाग में दो कच्चे घरों में आग लगने से तीन भाई-बहनों समेत चार लोगों की जलकर मौत हो गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि भदेश्वर दास और रमेश दास की झोपड़ियों में बुधवार रात को आग लग गयी तथा रमेश दास के तीन बच्चों -- नीतू (14), गोलू (सात) एवं शिवम कुमार (छह) एवं उनके रिश्तेदार कालीदास के बेटे सोनू कुमार (17) की मौत हो गयी ।

पठानिया ने बताया कि दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग को फैलने से रोका। उनके अनुसार आग की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। उनके मुताबिक भदेश्वर दास एवं रमेश दास बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है तथा अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने को कहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रThane Municipal CorporationThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो