लाइव न्यूज़ :

महिलाओं को वेश्यावृत्ति में धकेलने के मामले में 39 वर्षीय महिला को तीन साल कठोर कारावास की सजा, 2000 रुपये का जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2023 20:52 IST

विशेष लोक अभियोजक रेखा हिवराले ने अदालत को बताया कि महिला ने तुर्भे स्थित अपने आवास का इस्तेमाल देह व्यापार के लिए किया और महिलाओं तथा नाबालिग लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेला।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ठाणे जिले के नवी मुंबई शहर के तुर्भे इलाके की निवासी है। दल ने 30 मई 2018 को महिला के आवास पर छापा मारा था।अभियोजन पक्ष ने महिला के खिलाफ सभी आरोप साबित कर दिए हैं।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने महिलाओं को वेश्यावृत्ति में धकेलने के मामले में 39 वर्षीय एक महिला को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष अदालत के न्यायाधीश वी. वी. वीरकर ने मंगलवार को सुनाए अपने फैसले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत महिला को दोषी ठहराया और उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

 

 

महिला ठाणे जिले के नवी मुंबई शहर के तुर्भे इलाके की निवासी है। विशेष लोक अभियोजक रेखा हिवराले ने अदालत को बताया कि महिला ने तुर्भे स्थित अपने आवास का इस्तेमाल देह व्यापार के लिए किया और महिलाओं तथा नाबालिग लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेला। नवी मुंबई के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के एक दल ने 30 मई 2018 को महिला के आवास पर छापा मारा था।

वहां उन्हें एक महिला मिली थी जिसे वेश्यावृत्ति में धकेला गया था। हिवराले ने बताया कि महिला के खिलाफ आरोप साबित करने के लिए अभियोजन पक्ष के 12 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। न्यायाधीश ने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष ने महिला के खिलाफ सभी आरोप साबित कर दिए हैं। मामले में आरोपी एक महिला को संदेह का लाभ देते हुए अदालत ने सभी आरोपों से बरी कर दिया।

ओडिशा में दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के भुवनेश्वर में दो लोगों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना भुवनेश्वर के एक सुनसान रेलवे स्टेशन स्थित ओवरब्रिज के पास हुई। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार की रात को । तब 12 से 14 साल की उम्र की दोनों लड़कियां पटिया रेलवे स्टेशन के पास से जा रही थीं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने लड़कियों में से एक द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से कहा कि, आरोपी उन्हें जबरन रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के पास ले गए और हाथ-पैर बांधकर उनके साथ बलात्कार किया।

घटना का पता तब चला जब मंगलवार को सुबह पीड़िता घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती सुनाई। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले के सिलसिले में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रेलवे के पुलिस अधीक्षक कुमार आचार्य ने कहा कि, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप