लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर 2023 और नवंबर 2024 के बीच कई बार हैवानियत, करियर में मदद करने का प्रलोभन देकर 17 वर्षीय छात्रा से बलात्कार, ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2025 12:33 IST

Thane: आरोपी (50) भायंदर में निजी ट्यूशन कक्षाएं लेता था और पीड़िता को पढ़ाने के लिए वह उसी इलाके में स्थित उसके घर भी जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता कला स्नातक (बीए) प्रथम वर्ष की छात्रा थी। कक्षा में कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी।

Thane:महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी (50) भायंदर में निजी ट्यूशन कक्षाएं लेता था और पीड़िता को पढ़ाने के लिए वह उसी इलाके में स्थित उसके घर भी जाता था।

पीड़िता कला स्नातक (बीए) प्रथम वर्ष की छात्रा थी और आरोपी ने उसके करियर में मदद करने का प्रलोभन देकर उससे अपनी कक्षा में कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। नवगर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने बाद में अक्टूबर 2023 और नवंबर 2024 के बीच कई मौकों पर अपनी कक्षा के अलावा पीड़िता के निवास पर उससे बलात्कार किया। आरोपी पीड़िता को तब निशाना बनाता जब कोई मौजूद नहीं होता था। पीड़िता ने हाल में अपनी मां को इस अपराध के बारे में सूचित किया और दोनों ने बाद में पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (डी) (बलात्कार), 74 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से आपराधिक बल प्रयोग) और 351 (2) (आपराधिक धमकी) तथा यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए