लाइव न्यूज़ :

ठाणे में 15 वर्षीय किशोरी से कई बार सामूहिक दुष्कर्म, 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच यौन उत्पीड़न, 2 नाबालिग सहित 26 अरेस्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 23, 2021 17:47 IST

भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 (एन) (बार-बार दुष्कर्म), 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 376 (3) (16 साल की आयु तक की लड़की से दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।अपराध इस वर्ष 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच अंजाम दिए गए।अलग-अलग स्थानों पर कम से कम चार से पांच बार उससे दुष्कर्म किया।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले आठ महीनों में 15 वर्षीय किशोरी से अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस संबंध में अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लड़की की शिकायत पर कल्याण के डोम्बिवली में मनपाडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 (एन) (बार-बार दुष्कर्म), 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 376 (3) (16 साल की आयु तक की लड़की से दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत 33 आरोपियों के खिलाफ बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया। पत्रकारों से बातचीत में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) दत्तात्रेय कराले ने बताया कि ये अपराध इस वर्ष 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच अंजाम दिए गए।

उन्होंने बताया, ‘‘यह सब तब शुरू हुआ जब लड़की के प्रेमी ने जनवरी में उससे दुष्कर्म किया और घटना की वीडियो बना ली। उसने वीडियो को लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बाद में उसके दोस्तों तथा साथियों ने डोम्बिवली, बदलापुर, मुर्बाद और रबाले समेत अलग-अलग स्थानों पर कम से कम चार से पांच बार उससे दुष्कर्म किया।’’

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एसीपी सोनाली धोले के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। कराले ने बताया, ‘‘पीड़िता ने 33 लोगों के नाम बताए हैं। उनमें से 24 को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो नाबालिगों को भी इस संबंध में पकड़ा गया है। लड़की की हालत स्थिर बतायी जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि अपराध में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबईरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम