लाइव न्यूज़ :

STF के हत्थे चढ़े 10 साइबर ठग, डाटा बेचने का करते थे काम

By भाषा | Updated: March 16, 2018 15:33 IST

साइबर ठगों के सक्रिय होने की सूचना मिलने पर एसटीएफ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई जगहों पर छापेमारी की और 10 ठगों को गिरफ्तार किया।

Open in App

नोएडा, 16 मार्च: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नोएडा में शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने छापेमारी कर 10 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो साइबर ठगी करने वाले लोगों को डाटा बेचते थे। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड बरामद किये हैं। एसपी एसटीएफ (साइबर क्राइम) त्रिवेणी सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो मोटी रकम लेकर साइबर ठगों को ऑनलाइन मार्केटिंग करने वाली कंपनियों का डाटा, बैंकों का डाटा, नौकरी लगाने वाली कंपनियों का डाटा बेचता है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सौरव कुमार, अनुज कुमार, दिलीप कुमार, विशाल कुमार, दयाल सिंह, हेमंत कुमार, अनुराधा को गिरफ्तार किया। ये सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। इसके अलावा जनपद भदोही के रहने वाले अखिलेश कुमार, बड़गांव (जौनपुर) के कमलेश कुमार, जनपद बलिया के मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये लोग मोटी रकम लेकर साइबर ठगों को डाटा बेचते थे। इनके पास से 14 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, तीन एटीएम कार्ड और चेकबुक बरामद किये गये हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण