लाइव न्यूज़ :

स्कूल में शिक्षक चुनता था अपना शिकार, शराब पिलाकर देता था घटना को अंजाम, 11 बच्चियों के साथ रेप का है आरोप  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2020 14:51 IST

पुलिस का कहना है स्कूल बंद होने के बाद 26 साल का आरोपी कुछ छात्राओं के लिए अलग से क्लासेज लेता था। इस दौरान वह किसी एक बच्ची को चुनता था और दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम देता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस सूत्रों के मुताबिक रेप से पहले वह शराब पीता था।आरोपी ऐसी बच्चियों को शिकार बनाता था जो या तो स्कूल की थीं या फिर उससे 2018 से ट्यूशन पढ़ रही थीं।

तेलंगाना के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक ने कईयों छात्राओं के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। शिक्षक ने पुलिस की हिरासत में 11 बच्चियों के साथ रेप की बात को स्वीकार की है। यही नहीं इस मामले में गिरफ्तार टीचर से पूछताछ में पता चला है कुछ छात्राओं को उसने रेप से पहले शराब पिलाई थी। पुलिस की तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि आरोपी टीचर स्कूल परिसर में अकसर शराब पीता था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है स्कूल बंद होने के बाद 26 साल का आरोपी कुछ छात्राओं के लिए अलग से क्लासेज लेता था। इस दौरान वह किसी एक बच्ची को चुनता था और दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम देता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेप से पहले वह शराब पीता था। आरोपी ऐसी बच्चियों को शिकार बनाता था जो या तो स्कूल की थीं या फिर उससे 2018 से ट्यूशन पढ़ रही थीं।

टीचर के वहशीपन की यह घटना सामने नहीं आ पाती अगर दो बच्चियों के परिजनों ने शिकायत नहीं दर्ज कराई होती। हालांकि सामाजिक डर की वजह से वे भी पहले पुलिस के पास जाने को तैयार नहीं थे। पुलिस का कहना है कि गांव के बुजुर्गों की दखल के बावजूद बाकी 9 पीड़ित बच्चियों के परिजन शिकायत के लिए तैयार नहीं हैं।

पुलिस की जांच में पता चला है कि बच्चियों को आरोपी ने एग्जाम के दौरान मदद, पेपर लीक करने और गुरुकुल में ऐडमिशन का प्रलोभन दिया था। वानापार्थी के डीसीपी किरण कुमार का कहना है, 'बच्चियों को झूठे वादे में फंसाकर उसने यौन शोषण किया। इसके साथ ही आरोपी ने बच्चियों को कसम खिलाई थी कि वे किसी से मामले का खुलासा न करें। अगर उन्होंने किसी को इस बारे में बताया तो उसने एग्जाम में मदद न करने की धमकी दी थी।'

जब तक पुलिस ने आरोपी टीचर को दबोचा नहीं था तब तक उसके काले कारनामों के बारे में चाची को भी कुछ पता नहीं था। चाची के घर में ही वह रहता था। रेप की कुछ वारदातों को इस घर में ही अंजाम दिए जाने का शक है।

टॅग्स :रेपदुष्कर्मछेड़छाड़तेलंगानाकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने