लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में अब भी अपराधी बेखौफ, रास्ता भूली किशोरी की ऑटोवाले ने लूटी अस्मत, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

By भाषा | Updated: December 14, 2019 08:00 IST

युवती और उसकी दस वर्षीय बहन आठ दिसंबर की रात अपने संबंधी के घर जाते समय रास्ता भूल गईं। इस दौरान एक ऑटो-रिक्शा चालक ने उन्हें देखा और अपने घर ले आया।

Open in App
ठळक मुद्दे मदद के नाम पर ऑटोवाला किशोरी को अपने घर ले गया। घर में नाराज मां ने किशोरी को उसके घर छोड़कर आने को कहा।छोटा भाई भी ऑटो चलाता है, उसने मदद के नाम पर किशोरी से कथित तौर पर बलात्कार किया।

तेलंगाना के हैदराबाद में एक ऑटो-रिक्शा चालक द्वारा 18 वर्षीय युवती के बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि युवती और उसकी दस वर्षीय बहन आठ दिसंबर की रात अपने संबंधी के घर जाते समय रास्ता भूल गईं। इस दौरान एक ऑटो-रिक्शा चालक ने उन्हें देखा और अपने घर ले आया।

हालांकि, इससे ऑटो-रिक्शा चालक की मां नाराज हो गई और उसके छोटे भाई से उन्हें उनके घर छोड़कर आने के लिये कहा। वह भी ऑटो-रिक्शा चलाता है।

आरोपी उन्हें नामपल्ली इलाके में एक स्थान पर ले गया, जहां उसने कथित रूप से किशोरी का बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि इसके बाद वह नौ दिसंबर को उन्हें फलकनुमा रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर भाग गया।

किशोरी ने किसी तरह अपने एक संबंधी को फोन किया, जिसके बाद उन्हें उनके परिवार से मिलाया गया। पुलिस ने किशोरी के संबंधी की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

टॅग्स :हैदराबादरेपक्राइमहैदराबाद रेप केस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला