लाइव न्यूज़ :

पति ने घर छोड़ा, पत्नी ने दो माह के बेटे को 45,000 रुपये में बेच दिया, मां समेत छह लोग अरेस्ट

By भाषा | Updated: August 15, 2020 16:11 IST

पुलिस के मुताबिक तीन अगस्त को किसी मामूली बात पर कहासुनी होने पर इस महिला का पति घर छोड़कर चला गया, ऐसे में वित्तीय परेशानी से घिर गयी इस महिला ने अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए अपने बेटे को बेच दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार पति ने लौटने के बाद शिकायत दर्ज करायी और उसके आधार पर शिशु का पता लगाया गया एवं मां समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार आठ अगस्त को यह व्यक्ति घर लौटा और पत्नी से बच्चे के बारे में पूछा। उसने उसे बताया कि कुछ बिचौलियों के मार्फत उसने बच्चा बेच दिया।व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी और इस शिकायत के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

हैदराबादः हैदराबाद में पति द्वारा छोड़कर चले जाने से एक महिला ने अपनी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए दो महीने के अपने बेटे को 45,000 रुपये में कथित रूप से बेच दिया।

पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पति ने लौटने के बाद शिकायत दर्ज करायी और उसके आधार पर शिशु का पता लगाया गया एवं मां समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक तीन अगस्त को किसी मामूली बात पर कहासुनी होने पर इस महिला का पति घर छोड़कर चला गया, ऐसे में वित्तीय परेशानी से घिर गयी इस महिला ने अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए अपने बेटे को बेच दिया।

पुलिस के अनुसार आठ अगस्त को यह व्यक्ति घर लौटा और पत्नी से बच्चे के बारे में पूछा। उसने उसे बताया कि कुछ बिचौलियों के मार्फत उसने बच्चा बेच दिया। उसके बाद इस व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी और इस शिकायत के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

अनाथालय में ‘बलात्कार’ का शिकार हुई बच्ची की हैदराबाद में मौत

तेलंगाना में अमीनपुर के अनाथालय में कथित रूप से बार-बार बलात्कार झेलने वाली 14 साल की बच्ची की सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची को पांच दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और आज सुबह उसकी मौत हो गई। इस महीने की शुरुआत में बच्ची की शिकायत के आधार पर उसके साथ करीब एक साल तक बलात्कार करने वाले 51 वर्षीय एक व्यक्ति, महिला प्रभारी और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम