लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप-हत्याकांड: पीड़िता के पिता ने कहा- आरोपी मर गए लेकिन हम अब मुश्किल जीवन जी रहे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 11, 2019 13:57 IST

पीड़िता के पिता ने कहा, ''हम अदालत के फैसले को मानेंगे। आरोपी मर गए हैं लेकिन हम अब मुश्किल जीवन जी रहे हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद रेप और हत्याकांड मामले में आरोपियों के एनकाउंटर के बाद मानवाधिकार आयोग ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को दी है। इसे लेकर पीड़ित परिवार ने कहा है को अदालत जो भी फैसला करेगी, उसे स्वीकार करेंगे। इसी के साथ पीड़ित परिवार ने मुश्किल जीवन जीने की बात कही है। 

हैदराबादरेप और हत्याकांड मामले में आरोपियों के एनकाउंटर के बाद मानवाधिकार आयोग ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार (11 दिसंबर) को इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि शीर्ष अदालत के एक पूर्व न्यायमूर्ति को मामले की जांच के लिए नियुक्त किया जाएगा। पूर्व न्यायमूर्ति दिल्ली में बैठकर इस मामले की जांच करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।

इससे पहले पीड़ित परिवार ने कहा है को अदालत जो भी फैसला करेगी, उसे स्वीकार करेंगे। इसी के साथ पीड़ित परिवार ने मुश्किल जीवन जीने की बात कही है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने कहा, ''हम अदालत के फैसले को मानेंगे। आरोपी मर गए हैं लेकिन हम अब मुश्किल जीवन जी रहे हैं।''

बता दें कि इस मामले में तेलंगाना उच्च न्यायालय में भी दो जनहित याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिन पर कोर्ट सुनवाई कर रहा है। तेलंगाना सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित (एसआईटी) गठित किया है। 

एनकाउंटर के दौरान घायल हुए दो पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। इससे पहले हाईकोर्ट ने एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपियों के शवों को 13 दिसंबर तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था। तेलंगाना हाईकोर्ट 12 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई करेगा।

बता दें कि हाल में हैदराबाद की एक महिला पशु चिकित्सक की रेप के बाद जलाकर हत्या कर दी गई थी। हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक पुलिया के नीचे पीड़िता की जली हुई लाश बरामद हुई थी। 

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने हिरासत से भागने की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई में वे मारे गए। 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसहैदराबादरेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो