लाइव न्यूज़ :

तेलंगानाः बुजुर्ग महिला, बेटी, दामाद और 10 वर्षीय बच्ची का शव मिला, ग्रामीणों ने संदेह जताया-काला जादू

By भाषा | Updated: August 14, 2020 18:41 IST

पुलिस ने बताया कि घर के अलग-अलग हिस्सों में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, महिला की 30 वर्षीय बेटी, उसका 40 वर्षीय दामाद और 10 वर्षीय बच्ची का शव पड़ा मिला।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार की आधी रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या की होगी। लड़की के शरीर पर कुछ चोटों के निशान पाए गए हैं। पड़ोसियों को आज सुबह चारों मृत अवस्था में मिले और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।अधिकारी ने कहा, “ मौतों के सही कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।'

हैदराबादः तेलंगाना के वानापर्थी जिले में शुक्रवार को 10 वर्षीय बच्ची सहित एक परिवार के चार सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जिले के रेवल्ली मंडल के नागापुर गांव में उनके घर के पीछे के हिस्से में एक गड्ढे के पास कुछ नींबू और नारियल पाए गए थे। कुछ ग्रामीणों ने संदेह जताया है कि वहां 'क्षुद्र पूजा' (काला जादू) की गई थी। पुलिस ने बताया कि घर के अलग-अलग हिस्सों में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, महिला की 30 वर्षीय बेटी, उसका 40 वर्षीय दामाद और 10 वर्षीय बच्ची का शव पड़ा मिला।

बच्ची के गाल और एक पैर पर चोट के निशान थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्हें संदेह है कि परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार की आधी रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या की होगी।

हालांकि लड़की के शरीर पर कुछ चोटों के निशान पाए गए हैं। पड़ोसियों को आज सुबह चारों मृत अवस्था में मिले और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, “ मौतों के सही कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।' अधिकारी ने कहा, कुछ साल पहले बुजुर्ग महिला ने कथित तौर पर किसी छिपे हुए खजाने के लिए 'काला जादू' करने के लिए किसी को बुलाया था।

राजस्थान के बारां जिले में महिला ने आत्महत्या की

राजस्थान के बारां जिले में 21 साल की एक महिला ने अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना जिले के अंता पुलिस थाना क्षेत्र के भोगियाहेड़ी गांव में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात की है।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान भावना धाकड़ के रूप में की गयी है। घटना के वक्त वह कमरे में अकेली थी और अन्य लोग दूसरे कमरे में थे। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है । उन्होंने बताया कि इस संबंध में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

यमुना में मूर्ति विसर्जन के दौरान व्यक्ति की डूबने से मौत

दक्षिणपूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज क्षेत्र में 23 साल के एक व्यक्ति की यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। वह ओखला फेज-2 का रहने वाला था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कालिंदी कुंज के शिव घाट पर पहुंची और तीन लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्वी) आर पी मीणा ने कहा, ‘’ दो अन्य व्यक्ति 24 वर्षीय राहुल और 15 वर्षीय जसपाल ठीक थे लेकिन अमित बेहोश था। पुलिस उसे अपोलो अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतेलंगानाहैदराबादहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना