लाइव न्यूज़ :

तेलंगानाः कर्ज के बोझ तले दबे एक परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या, फसल बर्बाद, जानें सुसाइड नोट में क्या लिखा...

By भाषा | Updated: March 25, 2021 20:29 IST

तेलंगाना में मंचिर्याल जिले के कासिपेट मंडल में एक मकान में एक व्यक्ति, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा का शव बृहस्पतिवार को फंदे से लटके पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि व्यक्ति पिछले कई वर्षों से खेती कर रहा था।पिछले साल अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज भी लिया था। लाखों रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था।

हैदराबादः तेलंगाना के मंचिर्याल जिले में कर्ज के बोझ तले दबे एक परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कासिपेट मंडल में एक मकान में एक व्यक्ति, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा का शव बृहस्पतिवार को फंदे से लटके पाया गया। पुलिस के मुताबिक परिवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि व्यक्ति पिछले कई वर्षों से खेती कर रहा था और उसने कृषि भूमि पट्टे पर ली हुई थी, लेकिन हाल ही में उसकी फसल बर्बाद हो गई थी और उसने पिछले साल अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज भी लिया था।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि व्यक्ति ने कुछ लोगों से कर्ज लिया था और इस तरह वह लाखों रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। अधिकारी ने बताया कि परिवार ने संभवत: इसी कारण यह कठोर कदम उठाया।

अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर परिवार के मुखिया द्वारा लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी मौके से मिला है, जिसमें कहा गया है कि वह कर्ज चुका पाने की स्थिति में नहीं है और इस वजह से उसने परिवार सहित आत्महत्या करने का निर्णय लिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र में एक व्यक्ति, दो नाबालिग बेटियों सहित कुएं में मृत पाया गया

महाराष्ट्र के पुणे जिले में तालेगांव धामदेरे में एक व्यक्ति दो नाबालिग बेटियों के साथ अपने खेत के पास बने एक कुएं में मृत पाया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह पूरा मामला तब सामने आया जब पीड़ित व्यक्ति के भाई को उसकी चप्पल कुएं के पास नजर आई और इसके बाद उसने मंगलवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त राजेश भुजबल और उसकी बेटियों दिशा (10) और रुतुजा (8) के तौर पर की गई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और वह दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज करके जांच कर रही है। व्यक्ति पुणे में काम करता था और अपने घर आया हुआ था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए