लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: 40 साल के CRPF जवान ने की खुदकुशी, सर्विस राइफल से मारी खुद को गोली

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 8, 2020 23:15 IST

बबन विठल राव नाम के सीआरपीएफ कॉन्सटेबल ने हैदराबाद के जवाहर नगर में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में एक 40 वर्षीय सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बबन विठल राव मनवार नाम के सीआरपीएफ कॉन्सटेबल ने हैदराबाद के जवाहर नगर में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

तेलंगाना में एक 40 वर्षीय सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। समाचार एजेंसी एएनआई के खबर के मुताबिक, बबन विठल राव मनवार नाम के सीआरपीएफ कॉन्सटेबल ने हैदराबाद के जवाहर नगर में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मनवार की तैनाती सीआरपीएफ स्कूल में संतरी के तौर पर थी। जवान की आत्महत्या का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बबन विठल राव मानवर मूल रूप से महाराष्ट्र के नागपुर जिले के पवन नगर गांव के रहने वाले थे। 2004 में सीआरपीएफ में कॉन्सटेबल के तौर पर उनकी भर्ती हुई थी। 

11 नवंबर 2019 को जवाहर नगर में सीआरपीएफ रंगा रेड्डी ग्रुप सेंटर में उनकी तैनाती की गई। तब से वह महाराष्ट्र में रह रहे अपने परिवार को लेकर व्यथित थे। उन्हें घर की बहुत याद सताती थी और रोजाना वह अपने घर पर फोन कर पत्नी से बात करते थे और बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल करने के लिए कहते थे। 

शनिवार की दोपहर को भी उन्होंने अपनी पत्नी से फोन पर करीब 10 मिनट बात की थी। 

शनिवार की रात को उनकी तैनाती बतौर संतरी सीआरपीएफ स्कूल के पास परिसर में थी। रात के दो बजे उनके एक साथियों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने जब पता लगाया तो विठल राव खून से लथपथ मिले। 

आनन-फानन में जवान विठल राव को इलाज के लिए ले गए लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जवान की खुदकुशी के मामले में फिलहाल जांच चल रही है। 

टॅग्स :सीआरपीएफतेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला