लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: 73 साल की दादी ने नहीं दिया पैसा तो नाबालिग पोते ने हथौड़ा मारकर कर दी हत्या, और फिर...

By अमित कुमार | Updated: December 29, 2020 14:11 IST

कहते हैं पिता से ज्यादा दादा-दादी का अपने पोते से लगाव रहता है। लेकिन क्या हो अगर वहीं पोता अपनी दादी की मौत का कारण बन जाए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के शाहदरा इलाके में एक पोता ने अपनी दादी को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि उसने उसे पैसे नहीं दिए। वह अक्सर अपनी दादी से मौजमस्ती के लिए पैसे लेता था।काफी ढूढ़ने के बाद पुलिस ने पोते को गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग पोते ने अपनी दादी के साथ कुछ ऐसा किया जिस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, रोहताश नगर में संजय जॉली अपनी मां, पत्नी और 2 बेटों के साथ रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर उनकी मां सतीश जॉली एक कमरे में रहती थीं, जबकि सतीश अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहते थे। रविवार सुबह उन्होंने अपनी मां के कमरे में ताला लगा हुआ पाया। 

इसके बाद उसने बाबरपुर में रह रहे अपने बड़े भाई को इस बारे में सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने जब ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया तो पलिस के होश उड़ गए। दरअसल, बुजुर्ग महिला खून से लथपथ कुर्सी पर बैठी हुई थी। उसके पास ही एक हथौड़ा रखा हुआ था। पुलिस ने महिला को तुरंत अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत हो गई। 

मामले की जानकारी हासिल करने के बाद पुलिस ने घर से गायब सतीश के बड़े बेटे करण को ढूढ़ा। एक किरायेदार ने बताया कि वह हथौड़ा करण उनसे कील ठोकने के लिए मांग कर ले गया। पुलिस ने करण को पकड़कर पूछताछ की। जिसके बाद उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों से पैसे उधार लिए थे। उसके दोस्त लगातार उससे पैसे मांग रहे थे। उसने अपनी दादी से पैसों की मांग की, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसने दादी के सिर पर वार कर दिया। 

टॅग्स :क्राइमदिल्लीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट