लाइव न्यूज़ :

शिक्षक ने स्कूली छात्रा को लिखा प्रेम पत्र, गुस्साए ग्रामीणों ने पीटा और आधा सिर मूंडकर गांव में घुमाया, गिरफ्तार भी हुआ

By अभिषेक पारीक | Updated: June 27, 2021 19:29 IST

छात्रा को प्रेम पत्र भेजे जाने पर आग-बबूला ग्रामीणों ने एक निजी स्कूल के शिक्षक को जमकर पीटा। साथ ही उसका आधा सिर मूंड दिया और चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा को प्रेम पत्र भेजे जाने पर आग-बबूला ग्रामीणों ने निजी स्कूल के शिक्षक को जमकर पीटा। आरोपी शिक्षक का आधा सिर मूंड कर दिया और चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। 

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कक्षा आठ की छात्रा को प्रेम पत्र भेजे जाने पर आग-बबूला ग्रामीणों ने एक निजी स्कूल के शिक्षक को जमकर पीटा। साथ ही उसका आधा सिर मूंड दिया और चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया गया। 

पुलिस ने बताया कि शनिवार की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षक को 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मानपुर पुलिस थाने के प्रभारी हितेंद्र राठौड़ ने रविवार को बताया कि घटना को लेकर इंदौर से करीब 70 किलोमीटर दूर खेड़ी सीहोद गांव में 24 वर्षीय शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। 

थाना प्रभारी के मुताबिक शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धमकी देने के आरोपों में भारतीय दंड विधान तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

राठौड़ ने बताया, 'शिक्षक पर आरोप है कि वह उसके स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा का पीछा करता था। उसने नाबालिग लड़की को हाल ही में प्रेम पत्र भी भिजवाया था।'

शिक्षक ने छात्रा को धमकाया भी

थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षक पर यह इल्जाम भी है कि उसने आठवीं की छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने उसका प्रेम निवेदन स्वीकार नहीं किया, तो लड़की के परिवार को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। 

ग्रामीणों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज

उन्होंने बताया कि शिक्षक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और बदसलूकी करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी संबद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने कहा, 'घटना में शामिल ग्रामीणों की पहचान की जा रही है।'

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए