लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन की वजह परेशान थीं टीचर, 17वीं मंजिल से कूदकर कर लिया सुसाइड

By भाषा | Updated: April 25, 2020 09:22 IST

नोएडा में अब तक कोरोना वायरस के 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और यहां कई इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में अभी 456 संदिग्ध कोरोना मरीज अभी विभिन्न जगहों पर क्वारंटाइन मे हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 1621 मामले मिले हैं जबकि 25 लोगों की मौत हुई है

नोएडा के सेक्टर 78 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक अध्यापिका ने शनिवार तड़के अपनी सोसाइटी की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार महिला लॉकडाउन के चलते मानसिक तनाव में थी। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू द्वितीय सोसाइटी के एफ-ब्लाक में रहने वाली 35 वर्षीय भगवती बिष्ट ने शनिवार सुबह 4 बजे के करीब अपनी सोसाइटी की 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि महिला दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका थीं। उनके पति का मेडिकल का कारोबार है। डीसीपी ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें से पांच लोग नोएडा के सेक्टर-8 के हैं, जबकि एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान है। जनपद में अभी तक कुल 109 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इनमें से 54 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासकोरोना वायरसनॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला