लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच एक से दूसरे राज्य जाने के लिए शिक्षिका ने कार से तय किया 465 किलोमीटर सफर, पुलिस ने दर्ज किया FIR

By भाषा | Updated: April 24, 2020 14:50 IST

महिला ने कहा कि वह केरल के पोट्टम में एक केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ाती है और उसने 21 अप्रैल को अपना सफर शुरू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस और जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के मद्देनजर एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर पाबंदी लगा रखी है।तिरुवनंतपुरम में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें यह याद नहीं है कि उन्होंने ऐसा कोई पास जारी किया हो।

वायनाड: लॉकडाउन (बंद) के बावजूद केरल के तिरुवनंतपुरम से वायनाड के मुथंगा पहुंचने के लिये लगभग 465 किलोमीटर का सफर तय करने वाली शिक्षिका के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में जांच शुरू की गई है।

शिक्षिका को वायनाड से पड़ोसी राज्य कर्नाटक जाना था और फिर वहां से दिल्ली के लिये रवाना होना था। महिला ने कहा कि वह यहां पोट्टम में केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ाती है और उसने 21 अप्रैल को अपना सफर शुरू किया था।

पुलिस और जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के मद्देनजर एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर पाबंदी लगा रखी है। अत्यंत जरूरी होने पर ही इसकी (यात्रा की) इजाजत दी जाती है। तिरुवनंतपुरम में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें यह याद नहीं है कि उन्होंने ऐसा कोई पास जारी किया हो।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि महिला ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया हो क्योंकि इतनी लंबी यात्रा के दौरान कहीं तो उसके निजी वाहन को रोका जाना चाहिये था। खबरें यह भी हैं कि महिला ने सरकारी वाहन में सफर किया है। वह वायनाड के कलपेट्टा में कथित रूप से आबकारी विभाग की सरकारी कार से पहुंची।

वायनाड जिला पुलिस के प्रमुख आर एलानगो ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के आधार प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकेरलकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह