लाइव न्यूज़ :

यूपी में टीचर ने नाबालिग छात्रा का किया अपहरण, धर्म बदलने का बनाया दवाब 

By अनुराग आनंद | Updated: February 5, 2021 12:34 IST

पुलिस के अनुसार, जब किशोरी ने आरोपी के साथ रहने से इनकार कर दिया, तो उसने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह उसके छोटे भाई की हत्या कर देगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमान कथित तौर पर लड़की को अपने साथ रहने के लिए तैयार करने लगा। अमान ने लड़की को धमकी दी कि नहीं मानने पर वह उसके छोटे भाई की हत्या कर देगा।फिर एक दिन ट्यूशन पढ़ने के लिए आई लड़की को बहला-फुसलाकर अमान दिल्ली ले गया।

मेरठ: यूपी के मेरठ में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक 25 वर्षीय टीचर ने अपनी ही 18 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, अपहरण के बाद शिक्षक ने अवैध तरह से धार्मिक रूपांतरण कराने का दवाब भी बनाया। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अमान के रूप में हुई है। 12वीं कक्षा की छात्रा से अमान की दोस्ती ट्यूशन क्लास के दौरान हुई। इसके बाद अमान कथित तौर पर लड़की को अपने साथ रहने के लिए तैयार करने लगा। 

शख्स ने लड़की को धर्म बदलते ही उससे शादी करने की बात कही -

उसने लड़की से यह भी कहा कि वह उसके धर्म बदलते ही उससे शादी कर लेगा। जब किशोरी ने इनकार कर दिया, तो अमान ने लड़की को धमकी दी कि नहीं मानने पर वह उसके छोटे भाई की हत्या कर देगा।

लड़की ने बताया कि डर की वजह से वह मंगलवार को उसके साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने लड़की को खोजना शुरू कर दिया।

किशोरी के माता-पिता द्वारा उसे ढूंढने में असफल रहने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में अमान पर लड़की के अपहरण का आरोप लगाया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की को खोजना शुरू किया-

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 362 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया और किशोरी का पता लगाने के प्रयास शुरू किए। जांच के दौरान पुलिस ने लड़की का पता दिल्ली में ट्रेस किया है। पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर मेरठ लाया गया। 

इसके बाद लड़की व शिक्षक को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। दोनों के बयान को दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में यूपी के धर्मांतरण विरोधी अध्यादेश की संबंधित धारा भी जोड़ दी है और आरोप लगाया है कि अमान ने उसे दिल्ली की एक मस्जिद में धर्मांतरण के लिए मजबूर किया था। 

टॅग्स :लव जिहादमेरठकेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला