लाइव न्यूज़ :

टारजन स्टार की पत्नी की बेरहमी से चाकू से गोद कर की गई हत्या, बेटे को पुलिस ने मारी गोली, जानें पूरा माजरा

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 17, 2019 14:46 IST

टीवी फेमस सीरीज टारजन स्टार रॉन इली और मिस फ्लोरिडा वैलेरी लुंडीन की शादी के 35 साल हो चुके हैं। इनके तीन बच्चे भी हैं। रॉन इली को 1966 में आई टारजन टीवी सीरिज के लिए जाना जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देमां की हत्या करने के बाद कैमरन एली ने ही पुलिस को फोन कर मौत की सूचना दी। पुलिस से भागने की कोशिश कर रहे कैमरन एली को गोली मार दी गई। 

फेमस टीवी सीरीज टारजन के एक्टर रॉन इली ( Ron Ely) की पत्नी व मिस फ्लोरिडा वैलेरी लुंडीन (Valerie Lundeen) की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप रॉन इली और लुंडीन के बेटे पर है। डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 62 वर्षीय लुंडीन की हत्या के मामले में घटना स्थल पर पुलिस ने आरोपी बेटे को भी गोली मार दी है। आरोपी बेटे ने लुंडीन की हत्या कई बार चाकूओं के गोदकर की है। इस हमले में 81 वर्षीय एक्टर रॉन इली को भी चोटें आई हैं, जह वह अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश कर रहे थे। 

रिपोर्ट के मुताबिक घटना 15 अक्टूबर की है। लुंडीन अपने कैलिफोर्निया के घर संता बारबरा में करीब रात आठ बजे मृत अवस्था में पाई गई थी। 

16 अक्टूबर को अगले दिन जांच अधिकारी ने बताया कि इस घटना में रॉन इली और वैलेरी लुंडीन के बेटे कैमरन एली ( Cameron Ely) का हाथ था। पुलिस की टीम सूचना पाकर एक्टर के घर जांच के लिए गई तभी पुलिस से भागने की कोशिश कर रहे कैमरन एली को गोली मार दी गई। 

मां की हत्या करने के बाद कैमरन एली ने ही पुलिस को फोन कर मौत की सूचना दी। पुलिस के आने के बाद कैमरन एली ने रोने का ड्रामा करते हुए मां की हत्या का आरोप पिता रॉन पर लगाया। 

रॉन इली और वैलेरी लुंडीन के शादी के 35 साल हो चुके है। इनके तीन बच्चे भी हैं। रॉन इली को 1966 में आई टारजन टीवी सीरिज के लिए जाना जाता है। 

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने