लाइव न्यूज़ :

यूपी: तंत्र क्रिया के बहाने मां-बेटी से तांत्रिकों ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 13, 2020 12:51 IST

महिला का आरोप है कि गत नौ फरवरी की रात तांत्रिक सगीर अपने साथी इदरीस के साथ महिला के घर पहुंचा और उसने उसके पति तथा उसके बच्चों को कमरे में बंद कर दिया।

Open in App

शाहजहांपुर जिले में बीमारी ठीक करने के नाम पर तंत्र—मंत्र क्रिया के बहाने मां—बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अपर्णा गौतम ने गुरुवार को बताया कि खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने बीमार पति के इलाज के लिये औरंगाबाद निवासी तांत्रिक सगीर खान से सम्पर्क किया था।

सगीर ने महिला के पति पर भूत—प्रेत का साया होने की बात कहते हुए उसे ठीक कर देने का आश्वासन दिया था। महिला का आरोप है कि गत नौ फरवरी की रात तांत्रिक सगीर अपने साथी इदरीस के साथ महिला के घर पहुंचा और उसने उसके पति तथा उसके बच्चों को कमरे में बंद कर दिया।

उसके बाद दोनों ने तंत्र—मंत्र का हवाला देते हुए महिला तथा उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक सगीर तथा इदरीस के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद बुधवार रात सगीर को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने