लाइव न्यूज़ :

तूतीकोरिन मामलाःकुख्यात अपराधी ने पुलिस टीम पर दो देसी बम फेंका, पुलिसकर्मी की मौत, 50 लाख रुपये सहायता

By भाषा | Updated: August 18, 2020 21:46 IST

अधिकारी के अनुसार, पुलिस दुरई मुथू नामक एक कुख्यात बदमाश को पकड़ने आई थी। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर देसी बम फेंक दिया, जिसमें सिपाही सुब्रमण्यम की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मुथू के खिलाफ हत्या के दो मामलों समेत कई मामले चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस टीम पर देसी बम फेंके जाने के बाद एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बम फेंकते समय मुथू के हाथ में चोट लग गई। उसे तिरुनेवेली में सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। सिपाही के सिर में चोट लगी और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

तूतीकोरिनः तमिलनाडु के तूतीकोरिन में मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी द्वारा पुलिस की एक विशेष टीम पर देसी बम फेंके जाने से एक कान्स्टेबल की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कान्स्टेबल की मौत पर दुख जताया और मृतक पुलिसकर्मी के परिवार के लिए 50 लाख रुपये सहायता की घोषणा की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां मनाक्करई क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस दुरई मुथू नामक एक कुख्यात बदमाश को पकड़ने गई थी।

इस दौरान उसने पुलिस टीम पर देसी बम फेंके जिसमें सिपाही सुब्रमण्यम की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मुथू के खिलाफ हत्या के दो मामलों समेत कई मामले चल रहे हैं। पुलिस टीम गुप्त सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ने के लिये गई थी। अधिकारी ने कहा कि बदमाश ने दो बम फेंके, जिनमें से एक बम फट गया।

इसमें सिपाही के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि बम फेंकते समय मुथू के हाथ में चोट आई। उसे तिरुनेवेली स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पलानीस्वामी ने चेन्नई में जारी बयान में सुब्रमण्यम की मृत्यु पर दुख जताया और इसे ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया।

उन्होंने सुब्रमण्यम के परिवार के प्रति संवेदना जतायी। उन्होंने साथ ही परिवार के लिए 50 लाख रुपये सहायता की घोषणा भी की। उन्होंने एक रिश्तेदार को अर्हता के आधार सरकारी नौकरी देने का भी निर्देश दिया।

मंदिर में पूजा करने गए व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, महंत सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जींद जिले के गोसाईखेड़ा गांव के बाबा गोसाई मंदिर में सोमवार की रात पूजा-अर्चना करने गए व्यक्ति को वहां के महंत और अन्य लोगों ने कथित रूप से पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने इस सिलसिले में महंत सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जुलाना थाना के जांच अधिकारी कुलबीर ने बताया, ‘‘गोसाईखेड़ा गांव के निवासी धर्मबीर का पूजा-अर्चना को लेकर मंदिर में झगड़ा हो गया। गुस्से में महंत ने अपने चेलों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।’’ उन्होंने बताया कि धर्मबीर (43) गांव के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा था और महामारी के मद्देनजर पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

पुलिस ने धर्मबीर के भाई धर्मपाल की शिकायत पर मंहत संजय नाथ समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि करीब 20 साल पहले बाबा गोसाई नाथ मंदिर में हुई एक साधु की हत्या के आरोप से बरी हुआ धर्मबीर गांव के ही रामचन्द्र की हत्या के मामले में सजा काट रहा था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए