लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu Murder: दिनदहाड़े शख्स की चाकू मारकर हत्या, बीच सड़क पर गिरोह ने बनाया निशाना; लाइव मर्डर कैमरे में कैद

By अंजली चौहान | Updated: May 21, 2024 11:07 IST

Tamil Nadu Murder: पुलिस जांच के दौरान पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मर्डर के पीछे असल वजह क्या है।

Open in App

Tamil Nadu Murder: तमिलनाडु की भीड़भाड़ वाली सड़क का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यस्त सड़क पर कुच लोगों का का समूह एक शख्स को निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। गिरोह के हमले से शख्स जमीन पर गिर जाता है लेकिन फिर भी आरोपी उस पर हमला करना जारी रखते हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी चाकू से शख्स पर हमला कर रहे हैं जिसके कारण वह लहुलुहान हो गया है। 

बताया जा रहा है कि पीड़ित एक श्रमिक है जो एक आपराधिक गिरोह का हिस्सा भी है। हमले के कारण मारा गया शख्स कई मामलों में आरोपी था और उस पर हत्या का मामला भी दर्ज है। 

गौरतलब है कि घटना बीते सोमवार की है। यह तिरुनेलवेली शहर के पलायमकोट्टई इलाके में एक व्यस्त सड़क पर की गई हत्या है। बेरहमी से की गई हत्या सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जिला मूंत्रादिप्पु के पास वागईकुलम निवासी 28 वर्षीय निर्माण श्रमिक दीपक राज सोमवार को केटीसी नगर फ्लाईओवर के पास एक रेस्तरां में गया था। अपना वाहन पार्क करने के बाद, राज रेस्तरां की ओर जा रहा था, तभी लगभग छह लोगों ने उस पर छुरी से हमला कर दिया।

घटना के वीडियो में राज को अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए दिखाया गया है क्योंकि हमलावर उसका पीछा कर रहे हैं। निर्माण श्रमिक फिर व्यस्त सड़क पर खड़ी एक बाइक से टकरा जाता है, जिससे वह जमीन पर गिर जाता है। जल्द ही, अन्य हमलावर घटनास्थल पर पहुंचे और दीपक राज की हत्या कर दी। हमलावरों को घटनास्थल से भागते देखा जा सकता है। 

यह घटना दिनदहाड़े भीड़ वाले इलाके में हुई इसलिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ थी लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। 

फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक दीपक की एक महीने में शादी होने वाली थी जिसकी तैयारियां घर में चल रही थी लेकिन उसकी मौत के कारण जश्न मातम में बदल गया। 

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस जांच से पता चला कि दीपक राज उपद्रवी मुथु मानो का सहयोगी था, जिसे पलायमकोट्टई सेंट्रल जेल में पीट-पीटकर मार डाला गया था। इसलिए पुलिस को संदेह है कि दीपक राज की हत्या प्रतिशोध का मामला है। 

पलायमकोट्टई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच फिलहाल जारी है।

टॅग्स :Tamil Naduवायरल वीडियोViral Videoक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास