लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu: एमडीएमके सांसद गणेशमूर्ति की संदिग्ध आत्महत्या की कोशिश के बाद दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 28, 2024 08:20 IST

तमिलनाडु के एमडीएमके पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद गणेशमूर्ति द्वारा संदिग्ध आत्महत्या की कोशिश के बाद दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवाइको की पार्टी एमडीएमके पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद गणेशमूर्ति की संदिग्ध अवस्था में हुई मौतइरोड के सांसद ए गणेशमूर्ति ने आज सुबह कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ातमिलनाडु पुलिस सांसद गणेशमूर्ति की मौत संभावित आत्महत्या बता रही है

चेन्नई: तमिलनाडु के एमडीएमके पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद गणेशमूर्ति द्वारा संदिग्ध आत्महत्या की कोशिश के बाद दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है। इरोड के सांसद ए गणेशमूर्ति ने आज सुबह कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। एक पुलिस अधिकारी ने उनके निधन की पुष्टि करके हुए कहा कि एमडीएमके नेता की सुबह करीब 5 बजे अस्पताल में मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि बीते रविवार को 76 वर्षीय गणेशमूर्ति को गंभीर हालत में इरोड के एक अस्पताल ले जाया गया था लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें बाद में कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

एमडीएमके के एक प्रवक्ता ने कहा कि डॉक्टरों ने गणेशमूर्ति की मौत की संभावना के बारे में हमें पहले ही आगाह कर दिया था। उन्होंने कहा, "वाइको फौरन कोयंबटूर के लिए रवाना हो रहे हैं और वह सुबह 8 बजे के आसपास वहां पहुंचे जाएंगे।"

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस सांसद गणेशमूर्ति की मौत संभावित आत्महत्या के प्रयास बता रही है और उसी एंगल से मामले की जांच कर रही है। सांसद गणेशमूर्ति 2019 में डीएमके के बैनर तले चुने गए थे। वो तीन बार सांसद रहे। दिवंगत गणेशमूर्ति का एमडीएमके में एक प्रमुख स्थान था। वह पार्टी संस्थापक वाइको के साथ पोटा के तहत जेल में बंद नेताओं में से एक थे।

एमडीएमके और डीएमके ने आगामी लोकसभा चुनाव में वाइको के बेटे दुरई को मैदान में उतारने का फैसला किया। बीते रविवार को वाइको ने कहा कि पार्टी की कोर टीम ने लंबी चर्चा के बाद दुरई को लोकसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, "दोनों नामों पर फैसला करने के लिए एक आंतरिक मतदान भी हुआ था। हम गणेशमूर्ति को पुरस्कृत करने के लिए डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से बात करना चाहते थे। हमारे मन में विधानसभा चुनाव के लिए उनके लिए एक सीट भी थी।"

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासआत्मघाती हमलाTamil Naduचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी